Atiq Ahmad: 'मैंने झेला है अतीक का आतंक', महराजगंज की पुष्पा ने बताई माफिया के दहशत की पूरी कहानी

Atiq: महराजगंज की पुष्पा जो माफिया डॉन अतीक के आतंक का शिकार रह चुकी हैं। उन्होंने आपबीती बताई।

atique

Atiq Ahmad News: 'मैंने झेला है अतीक का आतंक' ये शब्द उस पीड़िता के हैं जो माफिया डॉन अतीक अहमद के आतंक का शिकार थी। उसका दहशत देख चुकी है। जी हां, महराजगंज के फरेन्दा तहसील की रहने वाली पुष्पा सिंह अतीक के आतंक का गवाह हैं।

अतीक के गुर्गो ने जब कब्जा कर ली जमीन
पुष्पा सिंह आपबीती सुनाते हुए बताती हैं कि पति अजीत बहादुर सिंह वर्ष 1988 से 1992 के बीच प्रयागराज में यूपी एग्रो लिमिटेड में कार्यरत थे। इसी दौरान उन्होंने कसारी- मसारी 22 सौ स्क्वायर फीट जमीन खरीद यहां बसने का सपना देखा। तभी इस पर अतीक की नजर पड़ी और उसके गुर्गो ने जमीन कब्जा ली।

पुलिस में कुछ इस तरह था अतीक का खौफ
पुष्पा सिंह बताती हैं कि अतीक का खौफ पूरे प्रयागराज व आस- पास के जिलों में था। आम लोगों की तो कोई बात नहीं पुलिस भी अतीक से डरती थी। मैंने अपनी जमीन मामले की पूरी बात जब पुलिस को बताई तो पुलिस ने भी मेरी कोई मदद नहीं की। उसका खौफ इस कदर था कि पुलिस वाले रिपोर्ट लिखने तक को तैयार नहीं हुए। धूमनगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने गई थी लेकिन एसपी से शिकायत करने के बाद भी सुनवाई नहीं हुई थी।

कोर्ट की ली शरण
पुष्पा सिंह ने बताया कि जब पुलिसवालों ने कोई मदद नहीं की तब मैंने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया।
मुकदमा चल रहा है। इस बीच वर्ष 2015 में पुष्पा के पति का निधन हो गया। पुष्पा ने बताया कि पति ने प्रयागराज में घर बनवाने का सपना देखा था, जो अधूरा रहा गया है

बेटे के साथ रहती हैं पुष्पा
पुष्पा फरेंदा में अपने बेटे के साथ सरकारी आवास में रहते हैं। उनके बेटे लेखपाल के रुप में यहां पांच वर्षों से कार्यरत हैं।

योगी सरकार पर है भरोसा
पुष्पा को योगी सरकार पर पूरा भरोसा है। कहती हैं योगी जी के कार्यकाल में प्रदेश से माफियाओं का पलायन हुआ है। मुझे पूरा विश्वास है कि देर से ही सही मुझे न्याय जरुर मिलेगा।

जब पेशी पर शामिल हुआ था अतीक
2021 में एमपी एमएलए कोर्ट ने मामले का संज्ञान लिया। न्यायालय का दबाव पड़ने पर अतीक दो बार ऑनलाइन पेशी पर शामिल हुआ था। कसारी-मसारी स्थित उनकी जमीन की चहारदीवारी तोड़ दी गई थी। अतीक ने पूरा नक्शा बदल दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+