UP: पूर्वदशम छात्रवृत्ति योजना की गाइडलाइन जारी, इस तिथि तक करें आवेदन
Maharajganj News: पूर्वदशम छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत छात्र व छात्राओं के ऑनलाइन आवेदन के संदर्भ में जिला विद्यालय निरीक्षक महराजगंज ने संबंधित अधिकारियों और हाई स्कूल के प्रधानाचार्यों व प्रबंधकों के साथ वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक की गई।
बैठक में जिला विद्यालय निरीक्षक ने प्रधानाचार्यों व प्रबंधकों को निर्देशित करते हुए कहा कि शासन के निर्देशानुसार इस वित्तीय वर्ष 2023-24 में छात्रवृत्ति हेतु छात्र के स्तर से रजिस्ट्रेशन के समय उसका व्यक्तिगत विवरण ऑटोफेच किया जायेगा। इस सम्बन्ध में किसी भी छात्र का जो व्यक्तिगत विवरण यथा नाम, पिता का नाम, जन्मतिथि, पता, लिंग व फोटो आधार को आटोफेच होगा।इसलिए इस वर्ष समस्त छात्रों को आधार कार्ड में उसके समस्त व्यक्तिगत विवरण में यदि कोई त्रुटि है या आधार कार्ड पर उसका फोटो पुराना लगा हुआ है तो उसे अपडेट करते हुए नये फोटोग्राफ के साथ आधार कार्ड को जारी कराया जाना अनिवार्य है।

साथ ही यदि किसी छात्र का आधार कार्ड बन गया है और उसमें त्रुटि है तो उसे हाई स्कूल अंकपत्र में दिये गये डाटा के आधार पर आधार कार्ड को अपडेट किया जाना है। यदि किसी माता पिता पिता की पुत्री का विवाह हो गया है तो आधार कार्ड में पति का नाम एवं ससुराल के पते को अपडेट कराया जाना है। यदि आधार कार्ड में छात्र का नाम, जन्मतिथि अथवा आधार नम्बर मिसमैच हो तो आधार नम्बर आथेंटिकेट न होने के कारण आवेदन पत्र अग्रसारित नहीं होगा। सभी शिक्षण संथान में कार्यालय के नोटिस बोर्ड पर विस्तृत जानकारी चस्पा करा दें।
जिला विद्यालय निरीक्षक ने जनपद में संचालित समस्त दशमोत्तर शिक्षण संस्थानों में अध्ययनरत छात्र/छात्राओं के आधार की अपडेट कराने हेतु युद्ध स्तर पर व्यापक प्रचार प्रसार कराते हुए शिक्षण संस्थान में कार्यालय के नोटिस बोर्ड पर सूचना चस्पा करते हुए छात्र-छात्राओं के आधार अपडेट कराने लिए कैंप का आयोजन करते हुए समस्त छात्र-छात्राओं के आधार अपडेट कराने का निर्देश दिया ताकि कोई भी छात्र-छात्रा छात्रवृत्ति योजना के लाभ से वंचित न रहे।
बैठक में जिला समाज कल्याण अधिकारी ने कहा कि वित्तीय वर्ष 20022-23 में निदेशक महोदय के निर्देशानुसार छात्रों की छात्रवृत्ति आधार लिंक बैंक खाते में भुगतान किये जाने हेतु छात्रों के बैंक खाते को आधार नम्बर से एन०पी०सी०आई० मैमर पर (बैंक में) मैप कराया जाना था। उन्होंने कहा कि छात्र/छात्रा बैंक मे जाकर अपने आधार कार्ड एवं बैंक पासबुक की छायाप्रति सहित एनपीआईसी फार्म में आधार नम्बर बैंक खाता संख्या एवं आईएफएससी कोड भरकर बैंक में जमा करके आधार को बैंक से लिंक कराने की एक साधारण प्रक्रिया है, जिसको सभी विद्यालय करवा लें।
वित्तीय वर्ष 2023-24 में पूर्वदशम एवं दशमोत्तर छात्रवृत्ति (कक्षा 11-12) कक्षाओं की नवीन मान्यता प्राप्त हुयी है। जिसे जिल विद्यालय निरीक्षक के अधिकारिता में आने वाले समस्त विद्यालयों की मान्यता एवं स्वीकृत सीटों की संख्या एवं प्रोफाइल को जिला विद्यालय निरीक्षक के आनलाइन डिजिटल हस्ताक्षर से सत्यापित किये जाने के पश्चात जिला समाज कल्याण अधिकारी के द्वारा पासवर्ड जनरेट किया जाना है, जिसके क्रम में जिला समाज कल्याण अधिकारी महराजगंज के कार्यालय पत्र संख्या सी-438 7 अगस्त तक नवीन मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थानों का स्थलीय निरीक्षण व गहन सत्यापन करते हुए जांच व सत्यापन आख्या कार्यालय में उपलब्ध कराने हेतु दिनांक सात अगस्त को पत्र प्रेषित की गयी है, किन्तु अभी तक जांच आख्या कार्यालय में प्राप्त नहीं हुई है।
पूर्वदशम छात्रवृत्ति के संदर्भ में निर्धारित समय सारिणी के अनुसार वित्तीय वर्ष- शैक्षिक सत्र-2023-24 में जनपद में स्थित मान्यता प्राप्त विद्यालयों द्वारा मास्टर डाटाबेस में सम्मिलित होने के लिए आनलाईन आवेदन करने की कार्यवाही किये जाने, जिला विद्यालय निरीक्षक के समक्ष समस्त प्रपत्र प्रस्तुत करने, तदोपरान्त जिला समाज कल्याण अधिकारी से पासवर्ड प्राप्त करने (नवीन संस्थायें) एवं मास्टर डाटा में सम्पूर्ण सूचनायें भरकर / अपलोड करके प्रमाणित करने की नियत तिथि 07 अगस्त, 2023 से 08 सितम्बर, 2023 तक निर्धारित की गयी है।
पूर्वदशम छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत छात्र व छात्राओं द्वारा आनलाईन आवेदन किये जाने की तिथि 10 अगस्त, 2023 से 10 अक्टूबर, 2023 तक निर्धारित की गयी है।












Click it and Unblock the Notifications