दोस्त की मदद करने पहुंचा था पति, पत्नी ने चप्पलों से पीटकर कर दिया बेहोश
महराजगंज। दोस्त की दूसरी शादी में मदद करना एक युवक को महंगा पड़ा। दोस्त की पहली पत्नी ने अन्य महिलाओं के साथ मिलकर उस युवक को इतना पीटा कि वह बेहोश हो गया। हैरत की बात ये की डीएम कार्यालय के सामने पुलिस की मौजूदगी में ही ये सारा कारनामा चलता रहा और पुलिस मूकदर्शक बनी देखती रही। मामले को बढ़ता देख जब आसपास के लोगों ने रोकने की कोशिश की तब पुलिस ने भी बीच बचाव कर युवक को महिलाओं की पिटाई से छुड़ाया।

क्या है पूरा मामला
दरअसल, महिला ममता पटेल की शादी कृष्णनंदन के साथ इसी साल हुई थी, लेकिन दोनों में विवाद के बाद दहेज उत्पीड़न का मुकदमा चलने लगा। इसी बीच पीड़ित महिला का पति कृष्णनंदन ने दूसरी महिला से कोर्ट मैरिज कर ली। इसी प्रकरण में कोर्ट में बयान देने के लिए आरोपी पति का दोस्त विशाल जिला मुख्यालय पर पहुंचा था, जिसके बाद नाराज पत्नी और उसके साथ आई महिलाओं ने विशाल को पकड़कर बुरी तरह पीटा।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
इस पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। हालांकि, पुलिस अधीक्षक रोहित सिंह सजवान का कहना है कि सरेआम मारपीट कर रही महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications