Mahrajganj : आखिर क्यूं दी गई गोरखनाथ मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी,जानिए पूरा मामला
महराजगंज के कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले एक युवक ने फेसबुक पर गोरखनाथ मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी दी।सोशल मीडिया में यह वायरल होने के बाद पुलिस तुरंत हरकत में आई।और पोस्ट करने वाले युवक की तलाश में जुट गयी।छानबीन में प
महराजगंज,22अगस्त: महराजगंज के कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले एक युवक ने फेसबुक पर गोरखनाथ मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी दी।सोशल मीडिया में यह वायरल होने के बाद पुलिस तुरंत हरकत में आई।और पोस्ट करने वाले युवक की तलाश में जुट गयी।छानबीन में पता चला कि युवक ने अपने दोस्त को फंसाने के लिए ऐसा किया था। साइबर सेल की मदद से सदर कोतवाली पुलिस ने सोमवार को मटिहनिया चौधरी निवासी आरोपित मुबारक को गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी के मुताबिक,फेसबुक पर बसालत अली के नाम से एक फेसबुक पोस्ट में गोरखनाथ मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी दी गयी। साइबर सेल ने मामले की छानबीन की तो पता चला कि कोटा मुकुंदपुर निवासी बसालत अली के नाम से जारी सिमकार्ड से यह फेसबुक आइडी बनाई गई है। फेसबुक से मिले डाटा के आधार पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए बसालत को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में पता चला कि बसालत के नाम से जारी सिमकार्ड बगल के गांव का निवासी मुबारक चला रहा है। इसके बाद मुबारक से पूछताछ की गई तो पूरा मामला खुलकर सामने आ गया।
मुबारक ने कुछ दिनाें पूर्व बसालत से बिजली बिल जमा कराने के नाम पर 40 हजार रुपये लिए थे, लेकिन बिजली बिल नहीं जमा किया, और अब जब बसालत अपने रुपये मांगने लगा तो आरोपित ने उसे फंसाने के लिए यह कुचक्र रचा। उसके बसालत के नाम से निकाले सिमकार्ड का प्रयाेग कर इस घटना को अंजाम दिया।
सदर कोतवाल रवि कुमार राय ने बताया कि इस मामले के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।उसके ऊपर आई टी एक्ट एंव धमकी देने के मामले दर्ज किए गए हैं।आरोपी को जेल भेज दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications