Maharajganj News: घुघली-फरेंदा रेललाइन को लेकर डीएम महराजगंज ने दिए यह खास निर्देश
Maharajganj News Uttar Pradesh: जनपद मुख्यालय को रेल से जोड़ने हेतु प्रस्तावित रेलमार्ग के संदर्भ में आज जिलाधिकारी अनुनय झा द्वारा प्रस्तावित रेलवे स्टेशन हेतु चिन्हित स्थलों का निरीक्षण किया गया।
जिलाधिकारी ने सबसे पहले डिवाइन पब्लिक स्कूल के पास प्रस्तावित स्थल को देखा। इसके उपरांत उन्होंने दाल मिल रोड, पिपरा रोड तरकुलवां और महुअवा में रेलवे स्टेशन हेतु चिन्हित स्थलों को देखा। उन्होंने भूमि अध्यापन अधिकारी एसडीएम मदन मोहन वर्मा को उक्त स्थलों में उपयुक्त स्थान को रेलवे अधिकारियों के साथ चर्चा करते हुए चिन्हित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा की भूमि को चिन्हित करते समय मुख्य सड़क से संपर्क, स्थल की मुख्य शहर से नजदीकी, आवश्यक क्षेत्रफल आदि बिंदुओं का विशेष ध्यान रखें। उन्होंने स्थल चयन को की कार्यवाही को जल्द से जल्द करते हुए रेलवे स्टेशन की कार्यवाही को आगे बढ़ाने का निर्देश दिए।

Maharajganj News: समीक्षा बैठक में नाराज हुए डीएम, चेतावती पत्र किया जारी, सामने आई यह वजह
जनपद में आनंदनगर-घुमली वाया महराजगंज 52.7 किमी की रेल लाइन प्रस्तावित है। इस नई रेल लाइन के लिए घुघली से महराजगंज के बीच के 25 किमी पैच का सर्वे भी किया जा चुका है। आनंदनगर-घुघली वाया महराजगंज रेल लाइन के लिए रेलवे द्वारा 12 गांवों का सर्वे जिला प्रशासन के सहयोग से किया चुका है।
निरीक्षण के दौरान उप मुख्य अभियंता पूर्वोत्तर रेलवे ए. के. सिंह, एसडीएम मदन मोहन वर्मा व अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।












Click it and Unblock the Notifications