Mahrajganj: जिला कार्यक्रम अधिकारी ने चयनित मुख्य सेविकाओं को दिए यह खास निर्देश

महराजगंज में चयनित मुख्य सेविकाओं की सूची जारी की गयी है। इसी आधार पर इन्हें जिले में नई तैनाती मिलेगी।

dm

Mahrajganj News: महराजगंज जिले में आंगनवाडी कार्यकत्री पद से चयनित मुख्य सेविकाओं को नियुक्त करने के संबंध में डीपीओ ने खास निर्देश दिए हैं। इसके तहत चयनित मुख्य सेविकाओं को 26 मई व 27 मई को डीपीओ ऑफिस में अपनी उपस्थिति दर्ज करानी है।

जिला कार्यक्रम अधिकारी दुर्गेश कुमार ने बताया कि निदेशालय स्तर पर गठित चयन समिति द्वारा आंगनवाडी कार्यकत्री पद से चयनित मुख्य सेविकाओं को जनपदों में नियुक्त करने के संदर्भ में विकल्प प्राप्त करने हेतु Online Posting Preference (ICDS) पोर्टल पर व्यवस्था की गई है। पोर्टल पर चयनित मुख्य सेविका, जिसके आधार पर चयनित मुख्य सेविका को 26 मई व 27 मई को जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय, महराजगंज में उपस्थिति सुनिश्चित कराते हुए प्राथमिकता के आधार पर सूची में प्रदर्शित समस्त जनपदों के विकल्प का चयन अनिवार्य रूप से करना होगा।

चयनित मुख्य सेविका के निर्धारित तिथि पर वांछित विकल्प देने के लिए उपस्थित न होने की स्थिति में उसकी तैनाती रेन्डम आधार पर किसी भी जनपद में कर दी जायेगी। कुल 11 अभ्यर्थियों की आंगनबाडी कार्यकत्री से मुख्य सेविका पद पर पात्रता सूची प्राप्त हुई है। तत्क्रम में उक्त समस्त अभ्यर्थियों को सम्बन्धित बाल विकास परियोजना अधिकारी के माध्यम से इस आशय का पत्र प्राप्त करा दिया गया है तथा निर्देशित किया गया है कि गठित समिति के समक्ष समय से पोर्टल पर जनपद में तैनाती विकल्प चयन के लिए उपस्थिति सुनिश्चित करायें ताकि पोर्टल पर विकल्प प्राप्त किया जा सके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+