Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

जिले में फसलों की उत्पादकता बढ़ाई जाए एंव नहरों में पानी की समुचित व्यवस्था हो- बलदेव सिंह ओलख

Mahrajganj News: उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि एवं कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान राज्यमंत्री बलदेव सिंह ओलख ने रविवार को महराजगंज जिले का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने चौक फार्म का निरीक्षण किया एंव कृषि का हाल जाना। इसके साथ ही उन्होंने अधिकारियों को कई आवश्यक निर्देश दिए।

राज्य मंत्री बलदेव सिंह ने जनपद में फसल उत्पादकता बढ़ाने के संदर्भ में कृषि अधिकारियों व केवीके कृषि वैज्ञानिकों के साथ चर्चा की। उन्होंने चौक फार्म को देखा और फार्म के प्रभारी फलाहारी बाबा से फार्म पर बोई जाने वाली फसलों और उनकी उत्पादकता के साथ वर्तमान में फसल की स्थिति की जानकारी ली।
फलाहारी बाबा ने बताया कि वर्तमान में तो फसल अच्छी है, लेकिन अगर जल्द बारिश नहीं होती है तो सूखे की स्थिति हो सकती है।

maharajganj

उन्होंने कृषि अधिकारियों से जनपद में फसलों की उत्पादकता, सिंचाई व्यवस्था और किसानों की आय बढ़ाने आदि पर चर्चा की और निर्देश दिया कि वर्तमान में वर्षा की स्थिति को देखते हुए नहरों में पानी की पर्याप्त व्यवस्था रखें, सभी ट्यूबेलों को भी क्रियाशील रखें। उन्होंने ट्यूबेलों से सिंचाई की आवश्यकता को देखते हुए पर्याप्त विद्युत आपूर्ति हेतु भी निर्देश दिया।

कृषि राज्यमंत्री ने खेतों के किनारे पापुलर के वृक्ष लगाने और आम व अमरूद जैसे फलदार वृक्षों की बागबानी हेतु किसानों को प्रोत्साहित करने का निर्देश दिया, ताकि उनको अतिरिक्त आय प्राप्त हो सके। कृषि वैज्ञानिकों को किसानों को उन्नतशील बीज की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया।

कृषि अधिकारियों से कहा कि जनपद में किसानों को जागरूक करें कि वे सिर्फ धान व गेहूं जैसी फसलों पर निर्भर न रहकर श्री अन्न व अन्य सूखारोधी फसलों के साथ नकदी फसलों की खेती पर जोर दें। उन्होंने कृषि विभाग से सूखे की आशंका को देखते हुए राजस्व विभाग के साथ मिलकर फसलों के सर्वे का कार्य ससमय पूर्ण कर उसकी आख्या शासन को प्रेषित कर दें।

निरीक्षण के दौरान डीडी कृषि रामशिष्ट, जिला कृषि अधिकारी वीरेंद्र कुमार, केवीके के कृषि वैज्ञानिक व अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+