Mahrajganj News: समाधान दिवस पर डीएम ने अधिकारियों को दिए यह खास निर्देश

Mahrajganj News: महराजगंज के जिलाधिकारी सत्येन्द्र कुमार ने शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर तहसील निचलौल में जनसुनवाई की। इस दौरान पुलिस अधीक्षक महराजगंज डॉ कौस्तुभ भी मौजूद रहे। समाधान दिवस पर जनसुनवाई करने के दौरान डीएम ने संबंधित अधिकारियों को कई निर्देश दिए।

डीएम ने संंबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि आमजन की समस्याओं का स्थानीय स्तर पर शीघ्र निस्तारण करें। इन्हें बार- बार परेशान न होना पड़े। जनता की समस्याओं का त्वरित निदान हम सब की प्राथमिकता है।

mrj

सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 38 मामले पेश आये, जिसमसुन 05 मामलों को मौके पर ही निस्तारित कर दिया गया। शेष मामलों के लिए जिलाधिकारी ने शीघ्रतापूर्वक और नियमानुसार निस्तारित करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने कहा कि सम्पूर्ण समाधान दिवस में पेश होने वाले प्रत्येक मामले को अधिकारी गंभीरता से लें और उनका निस्तारण नियमानुसार व समयान्तर्गत करें। उन्होंने निर्देश दिया कि जिन मामलों में आवश्यकता हो, उनमें टीम गठित करते हुए कार्यवाही करें।

तहसीलदार सदर राजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि राजस्व के कुल 12, पुलिस विभाग 11, समाज कल्याण विभाग के 04, विद्युत विभाग के 05 और विकास विभाग के 02 मामले पेश हुए। इसके अतिरिक्त नगर पंचायत निचलौल व सिसवां और वन विभाग के 01-01 मामले आये। समाधान दिवस में एसडीएम निचलौल सत्यप्रकाश मिश्रा, पीडी रामदरश चौधरी, तहसीलदार राजेश कुमार श्रीवास्तव सहित अन्य जिलास्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+