Maharajganj News: मूर्ति विसर्जन के दौरान आपस में भिड़े दो समुदाय, पुलिस ने की यह बड़ी कार्रवाई

Maharajganj News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में सोमवार को मूर्ति विसर्जन के दौरान दो समुदाय आपस में भिड़ गए। मस्जिद के बगल से गुजरने के दौरान यह विवाद हुआ। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए तत्काल महराजगंज पुलिस सक्रिय हो गयी।कड़ी सुरक्षा के बीच पुलिस ने मूर्ति विसर्जन कराया। कई थानों की फोर्स गांव में तैनात है। सीओ सदर अजय सिंह चौहान ने स्थिति सामान्य बताई है।

महराजगंज के श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के ग्राम महम्मदा गांव में लक्ष्मी पूजन के बाद मूर्ति को विसर्जन के लिए ले जाया जा रहा है। अभी लोग मस्जिद के बाहर पहुंचे थे कि दूसरे पक्ष के लोगों ने नारेबाजी शुरु कर दी। इसके बाद दोनों पक्षों में विवाद शुुरु हो गया। विवाद धीरे-धीरे बढ़ता गया। किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए श्यामदेउरवां सहित कई थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गयी। इसके बाद विवाद शांत कराया गया और मूर्ति विसर्जित कराई गयी।

maharajganj news

सीओ सदर अजय सिंह चौहान ने बताया कि जैसे ही इस विवाद की सूचना मिली तत्काल पुलिस ने सक्रियता बढ़ा दी। मौके पर मैं खुद पहुंच गया। इसके बाद विवाद शांत कराकर मूर्ति विसर्जित कराई गयी। वर्तमान समय में भी पुलिस पूरी गंभीरता से अपने कर्तव्यों का पालन कर रही है। इस समय गांव में पूरी तरह शांति व्यवस्था कायम है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+