सृष्टि और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का भाव सनातन धर्म-संस्कृति की पहली विशेषता: सीएम योगी
सीएम योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को चौक, महराजगंज स्थित गोरक्षनाथ मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

Mahrajganj News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को महराजगंज का दौरा किया। उन्होंने चौक बाजार स्थित गुरु गोरक्षनाथ मंदिर में आयोजित रुद्र महायज्ञ की पूर्णाहुति कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इसके साथ ही सीएम ने मंदिर में ज्योतिर्लिंग की प्राण प्रतिष्ठा कराई।
इस अवसर पर सीएम योगी ने कहा कि लोककल्याण से जुड़ा प्रत्येक क्रम सनातन का अंग है। सनातन आज भी जीवंत है तो उसका एक मात्र कारण लोककल्याण की अवधारणा हैं। कई धर्म आए और चले गए लेकिन सनातन आज भी है और आगे भी रहेगा। सनातन हमें निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है। लोककल्याण ही धर्म का आधार है, धर्म हमें लोककल्याण को आगे बढ़ाने की प्रेरणा देती हैं। जीवन चक्र जड़-चेतन के बेहतर समन्वय से चलता है। यही कारण है कि हमारे सनातन धर्म ने वनस्पतियों, जीव-जंतुओं के महत्व को समान रूप से स्वीकार किया है।
इस अवसर पर केन्द्रीय मंत्री पंकज चौधरी, विधायक जयमंगल कन्नौजिया, प्रेम सागर पटेल, ज्ञानेन्द्र सिंह, ऋषि त्रिपाठी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
सीएम योगी तीन दिवसीय दौरे पर गोरखपुर थे। रविवार को उन्होंने गोरखनाथ मंदिर में बने 9 नये मंदिरों में स्थापित भगवान की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा की थी। इसी उपलक्ष्य में रविवार शाम भजन गायक कन्हैया मित्तल का मंदिर में कार्यक्रम भी हुआ था।












Click it and Unblock the Notifications