Mahrajganj: विद्यालय में हो रहा था आर्केस्टा का आयोजन,प्रधानाध्यापक पर हुई यह कार्रवाई
महराजगंज के लक्ष्मीपुर क्षेत्र के एक गांव में कंपोजिट विद्यालय में आर्केस्टा का आयोजन किया गया था। जो पूरी तरह गैर कानूनी है। वीडियो वायरल होने पर अधिकारियों ने प्रधानाध्यापक को कारण बताओं नोटिस जारी किया है।

Mahrajganj News: महराजगंंज के लक्ष्मीपुर ब्लॉक के सोंधी गांव में स्थित कंपोजिट विद्यालय में आर्केस्टा में डांस कर रही नर्तकी का वीडियो वायरल हुआ है। जो पूर्ण रुप से गैर कानूनी है। वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आए शिक्षा विभाग ने प्रधानाध्यापक को कारण बताओं नोटिस जारी किया है। विद्यालय में होने वाले इस तरह के कार्यक्रम सरकार की चल रही तमाम योजनाओं पर कलंक है।
जानकारी के मुताबिक, सोंधी गांव के इस कम्पोजिट विद्यालय में आर्केस्टा के दौरान नर्तकी का नृत्य हो रहा रहा था। किसी ग्रामीण ने इसका वीडियो वायरल कर दिया। इस वीडियो के बारे में जब शिक्षा विभाग के उच्चाधिकारियों को पता चला तो उन्होंने आनन-फानन में प्रधानाध्यापक लालचंद गुप्ता को कारण बताओं नोटिस जारी कर दी है।
प्रधानाध्यापक लालचंद गुप्ता का कहना है कि उस दिन वह छुट्टी पर थे। चाभी रसोइयों के पास थी। ऐसे में इसकी कोई जानकारी उनको नहीं है। बीईओ लक्ष्मीपुर अगनित कुमार का कहना है कि प्रधानाध्यापाक को कारण बताओं नोटिस जारी की गयी है। इस तरह के किसी भी कार्य पर विद्यालय परिसर में रोक है।
आपको बता दे कि महराजगंज के जिलाधिकारी सत्येन्द्र कुमार की प्राथमिकताओं में शिक्षा व्यवस्था सर्वोपरि है। बातचीत में वह पहले बता चुके हैं कि प्राथमिक विद्यालय के छात्रों को बेहतर शिक्षा सुलभ हो यही हमारा उद्देश्य है। बेसिक शिक्षा अगर अच्छी है तो आगे की शिक्षा भी ठीक होगी।
-
Alka Yagnik की हालत बिगड़ी? खतरनाक बीमारी ने किया ये हाल, छलका सिंगर का दर्द, कहा- दुआ मांगो -
Love Story: 38 साल से पति से अलग रहती हैं Alka Yagnik, क्यों अकेले जी रहीं जिंदगी? अब दर्दनाक हुई हालत -
Alka Yagnik Caste: क्या है सिंगर अलका याग्निक की जाति? खतरनाक बीमारी से जूझ रहीं गायिका मानती हैं कौन-सा धर्म? -
'इंटीमेट सीन के दौरान उसने पार की थीं सारी हदें', Monalisa का बड़ा बयान, सेट पर मचा था ऐसा हड़कंप -
Rakesh Bedi Caste: धुरंधर में पाकिस्तान को उल्लू बनाने वाले 'Jameel' किस जाति से? ठगी का शिकार हुई पत्नी कौन? -
RBSE Topper: रिजल्ट से 10 दिन पहले थम गईं निकिता की सांसें, 12वीं की मार्कशीट में चमकता रह गया 93.88% -
Leander Paes: तीन अभिनेत्रियों संग रहा लिवइन रिलेशन, बिना शादी के बने पिता, घरेलू हिंसा का लगा था आरोप -
Vaibhav Suryavanshi के पास सात समंदर पार से आया ऑफर! टैलेंट पर फिदा हुआ ये देश, कहा- हमारे लिए खेलो -
LPG Price Today: कुकिंग गैस की दरें ऊंचे स्तर पर, आपके शहर में आज कहां पहुंचा रेट? -
Election Report Card: 5 चुनावी राज्यों में बीजेपी का हिसाब-किताब: कहां बन रही सरकार, कहां बिगड़ रहे समीकरण? -
क्रिकेट जगत में शोक की लहर, IPL 2026 के दौरान होटल के कमरे में मिला शव! BCCI की ड्यूटी ने छीन ली जिंदगी? -
Kal Ka Match Kon Jeeta 30 March: कल का मैच कौन जीता- राजस्थान रॉयल्स vs चेन्नई सुपर किंग्स












Click it and Unblock the Notifications