Maharajganj News: प्रेमी के लिए टावर पर चढ़ी प्रेमिका, फिर जो हुआ उसे देख उड़े लोगों के होश
Maharajganj News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले के भिटौली क्षेत्र में उस समय सब हैरान हो गए जब एक युवती मोबाइल के 110 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ गयी। युवती एक लड़के से प्यार करती है। प्यार में धोखा मिलने से खफा लड़की ने यह कदम उठाया है। कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने उसे नीचे उतारा।
जानकारी के मुताबिक, भिटौली थाना क्षेत्र के सेमरा राजा टोल प्लाजा के पास प्रेम प्रसंग के चलते गुरुवार को एक युवती राष्ट्रीय राजमार्ग 730 पर स्थित करीब 110 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गई। इसे देख आस पास के लोग और राहगीर भी आ गए। किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने लड़की को समझाने का प्रयास किया। लेकिन वह लड़के से शादी की जिद पर अड़ी रही। कई घंटों तक मान मनौव्वल के बाद वह किसी तरह नीचे उतरी।

भिटौली थाने के अतिरिक्त निरीक्षक सजनू यादव ने कहा कि युवती को उतार लिया गया है। उसका गांव के युवक के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा है। युवक नेपाल में है। उसके स्वजन से बात हुई है। उसे बुलाया जा रहा है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications