Maharajganj: तेंदुए के हमले में घायल हुए 6 लोग,दहशत में ग्रामीण
उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले के नौतनवां क्षेत्र में तेंदुए ने दहशत फैला रखी है। बुधवार को तेंदुए ने 6 लोगों को घायल कर दिया,जिनका उपचार किया जा रहा है।

Mahrajganj News: महराजगंज के नौतनवां के रामनगर गांव में बुधवार को ग्रामीण उस समय दहशत में आ गए जब तेंदुए ने हमला कर 6 लोगों को घायल कर दिया। कुछ लोग खेत में काम कर रहे थे,उसी दौरान तेंदुए ने उन पर हमला कर दिया। घायलों का इलाज किया जा रहा है। वन विभाग की टीम तेंदुए को पकड़ने का प्रयास कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, रामनगर के मरचहवा के रहने वाले मुन्नर,दिन में एक बजे खेत में काम कर रहे थे। इसी बीच तेंदुए ने उन पर हमला बोल दिया। पास के खेत में काम रही मुन्नर की पत्नी पति को बचाने के लिए तेंदुए की ओर बाल्टी लेकर दौड़ पड़ी। दोनों घायल हो गए। साथ ही पास के खेत में काम कर रहे बरखू , फूरतल्ली, सहानी, खुशलैनश भी तेंदुए के हमले में घायल हो गए। सभी का उपचार सीएचसी रतनपुर में चल रहा है। ग्रामीण तेंदुए को डूडी नाले के पास खोजने में लगे रहे।वन विभाग व पुलिस की टीम कुछ देर बाद पहुंची।
उत्तरी चौक रेंजर रामबरन यादव ने तेंदुए के हमले में छह लोग घायल हो गए हैँ। तेंदुए को पकड़ने का प्रयास जारी है। ग्रामीणों से अपील की गयी है कि वो अकेले खेत की ओर न जाए।












Click it and Unblock the Notifications