बीवी को किसी और के साथ तालाब किनारे बैठे देख पति ने खेला खूनी खेल
Anuppur News, अनूपपुर। मध्यप्रदेश जिले के अनूपपुर जिले के कांसा गांव में पत्नी की बेवफाई के शक में एक व्यक्ति ने युवक की जान ले ली। वहीं पत्नी को गंभीर रूप से घायल कर डाला, जो अब जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही है।

जानकारी के अनुसार कांसा गांव निवासी रामवतान की पत्नी ममता की जान पहचान गुड्डू कोल से थी। एक दिन दोनों तालाब किनारे बैठकर बात कर रहे थे। पति रामावतार को यह बात पसंद नही आयी। उसने आवेश में आकर गुड्डू को तालाब में घसीटा और पत्थर मार कर उसकी हत्या कर दी। पत्नी ममता को भी मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
पत्नी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी रामावतार को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायायिक हिरासत में भेज दिया। आरोपी का उसकी करनी पर कोई पछतावा नही है। उसकी मानें तो उसकी पत्नी बेवफा थी।












Click it and Unblock the Notifications