VIDEO : डॉगी को चाकू से काटकर खून पी गया युवक, चाटता रहा खिड़की पर लटके खाल व कंकाल
भिंड, 7 फरवरी। 'मेरे मन को भाया, मैंने कुत्ता काट के खाया' यह डायलॉग फिल्म चाइनागेट में सुना होगा। ऐसा मामला असल में मध्य प्रदेश के भिंड जिले के दबोह कस्बे में सामने आया है। कस्बे के 14 में एक युवक डॉगी को चाकू से काटकर सबके सामने उसका खून पी गया।
Recommended Video

खिड़की पर खाल और कंकाल
दबोह में डॉगी को काटकर उसका पीने का यह सीन जिसने भी देखा उसकी रूह कांप उठी। हद तो तब हो गई जब युवक ने खून पीने के बाद डॉगी की खाल और कंकाल को अपने घर की खिड़की पर लटका दिया और जब मन आए उसे चाटने लगता है।

लोगों में दहशत का माहौल
दबोह कस्बे के फिरोज मौहल्ला की यह घटना दो दिन पुरानी बताई जा रही है। आरोपी की पहचान मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक के रूप में हुई है। वारदात के बाद लोगों में भय व्याप्त हो गया है। लोगों का कहना है कि युवक के मुंह के खून लग गया। इसलिए वह किसी व्यक्ति का भी शिकार कर सकता है।

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
डॉगी को चाकू से काटकर कच्चा चबाने व उसका खून पीने के मामले में दबोह थाना प्रभारी प्रमोद साहू का कहना है कि पुलिस को घटना के बारे में सोशल मीडिया से पता चला था। युवक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। उसका इलाज करवाया जाएगा।

मानसिक आरोग्यशाला में भिजवाया
इधर, युवक को उसके परिजनों की मदद से आसपास के लोगों ने ग्वालियर की मानसिक आरोग्यशाला में भिजवा दिया गया है। इसके बाद स्थानीय लोगों ने ली राहत की सांस ली। लोग 2 दिन दहशत में रहे।

घर पर अकेला था युवक
वारदात के वक्त युवक की मां व उसका छोटा भाई शादी में गए थे। वह अपने घर पर अकेला था। उसने छत पर बंधे डॉगी को चाकू से काटा और चबाने लगा तथा उसका खून पी गया। लोगों ने उसे यह सब करते देखा और उसका वीडियो बनाया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।

युवक का सिर फोड़ा
यह जानकारी भी सामने आई है कि 25 वर्षीय इस युवक की तीन साल से मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। ग्वालियर में इसका उपचार चल रहा है। पिछले साल इसने रहीस नाम के युवक के सिर में लाठी से वार किया था, जिससे उसका सिर फूट गया था।












Click it and Unblock the Notifications