सीएम बनने के बाद पहली बार एमपी पहुंचे योगी, शिवराज की तारीफ करते नहीं थके
योगी ने कहा कि मध्य प्रदेश में नदियों को बचाने के लिए जिस तरह से शिवराज सिंह की सरकार ने काम किया है, उससे सीखकर हम नमामि गंगे योजना में लाभ उठाएंगे।
डिंडौरी। नर्मदा सेवा यात्रा में हिस्सा लेने मध्य प्रदेश के जिला डिंडौरी पहुंचे यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस यात्रा की जमकर तारीफ की। योगी ने इस यात्रा के इंतजाम के लिए मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान की भी जमकर तारीफ की।

योगी ने कहा कि मध्य प्रदेश में नदियों को बचाने के लिए जिस तरह से शिवराज सिंह की सरकार ने काम किया है, उससे सीखकर हम नमामि गंगे योजना में लाभ उठाएंगे, जो यूपी में बड़ी चुनौती है। इस दौरान आदित्यनाथ ने सीएम शिवराज सिंह को बताया देश का लोकप्रिय मुख्यमंत्री बताया। उन्होंने कहा कि शिवराज ने मध्य प्रदेश को एक बीमारी राज्य के टैग से निकला कर विकास के पंख लगाए।
इससे पहले उत्तरप्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ शुक्रवार दोपहर जबलपुर पहुंचे। यहाँ भाजपा नेताओं से मुलाकात करने के बाद वे हेलीकॉप्टर से डिंडौरी में नर्मदा सेवा यात्रा में शामिल होंने पहुंचे। उत्तरप्रदेश की कमान संभालने के बाद योगी आदित्यनाथ का यह पहला मध्यप्रदेश दौरा है।
{promotion-urls}












Click it and Unblock the Notifications