MP में कुश्ती के खिलाड़ियों से किया गया इतना गंदा व्यवहार!

मध्य प्रदेश स्थित दतिया कुश्ती के एक कैंप के दौरान इतनी खराब व्यवस्था देखने को मिली कि कई खिलाड़ी वापस चले गए।

ग्वालियर। जब कभी अंतरराष्ट्रीय या राष्ट्रीय स्तर पर कोई खेल का आयोजन होता है तो हमें अपने खिलाड़ियों से गोल्ड मेडल से कम की उम्मीद नहीं होती।

यहां तक कि सरकारें भी कहती हैं कि वो खिलाड़ियों को बेहतर सेवा और सुविधा देने के लिए तत्पर हैं। लेकिन मध्य प्रदेश के ग्वालियर में जो हुआ वो शर्मनाक है।

बता दें कि पुणे में नेशनल कुश्ती के लिए तैयारी करने केलिए प्रदेश के 7 पहलवान प्री कैंप के लिए मध्य प्रदेश स्थित दतिया आए थे। लेकिन वो यहां खिलाड़ियों के लिए इंतजाम देख कर वो वापस चले गए।

madhya-pradesh

ना खाने, ना सोने की सुविधा

हालात ये रही कि कुश्ती खेलने वाले इन पहलवानों ना ढ़ंग का खाना दिया गया,ना ही सोने की सुविधा। इतना ही पहलवानों को शौच के लिए खुले और नहाने के लिए हैडपैंप का इस्तेमाल करना पड़ा।

बताया गया कि 13 दिसबंर तक के लिए चलने वाले इस प्री कैंप में 20 पहलवानों को आना था लेकन केवल 6 लड़के और 1 लड़की ही आए।

खिलाड़ियों के सोने के लिए फर्श पर टेंट से मंगाई चादर बिछा दी गई जिसकी वजह से खिलाड़ियों को पूरी रात ठंड लगी और उन्हें काफी दिक्कत हुई।

नहीं माना प्रशासन

इस मसले पर प्रशासन का कहना है कि ऐसे कैंप लगने पर खिलाड़ियों के रुकने का इंतजाम स्कूलों में ही किया जाता है, साथ ही कहा कि स्कूल में पानी और शौचालय की सुविधा मौजूद थी।

वहीं एक खिलाड़ी के मुताबिक कैंप में ना तो सोने की सही व्यवस्था थी, ना खाने पीने की। हम आरओ का पानी पीते हैं। हमें खुला पानी दे दिया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+