MP News: तानसेन समारोह में 1282 तबला वादकों की एक साथ प्रस्तुति से बना विश्व रिकॉर्ड, CM मोहन यादव का बयान

Gwalior News: हारमोनियम, सितार और सारंगी की धुन पर सजे लहरा और कायदा पर तबला वादन ने ग्वालियर किला को गुंजायमान कर दिया। यूनेस्को द्वारा चयनित संगीत नगरी में राष्ट्रीयता का उद्घोष करते हुए 1300 से अधिक संगीत साधकों ने प्रदेश की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और संगीत की त्रिवेणी को गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज करा दिया।

ग्वालियर में तानसेन समारोह के अंतर्गत आयोजित ''ताल दरबार'' कार्यक्रम का जहां मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर उपस्थित रहे।

World record made with tabla in Tansen ceremony statement of CM Mohan Yadav and jyotiraditya scindia

इस ऐतिहासिक पल का साक्षी बनते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड संस्था का प्रमाण पत्र ग्रहण किया। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि इस उपलब्धि को यादगार बनाने और सभी संगीत साधकों के सम्मान में 25 दिसंबर को पूरे प्रदेश में तबला दिवस मनाया जाएगा।

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कलाकारों को संबोधित करते हुए कहा कि ताल दरबार के कला साधकों ने संगीत के कुंभ का नजारा दिखा दिया। आज स्वयं भगवान इंद्र की सभा का स्वरूप नजर आया। आप सभी की संगीत साधना को देखकर मैं धन्य हो गया।

World record made with tabla in Tansen ceremony statement of CM Mohan Yadav and jyotiraditya scindia

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि तबलों की थाप से निकलता सुमधुर संगीत मातृभूमि को देश के हृदय स्थल से राष्ट्र को एक संगीतांजलि है। डॉ यादव ने इस ऐतिहासिक पल का साक्षी बनने पर सभी संगीत के गुरुओं और विद्यार्थियों को बधाई और शुभकामनाएं दी।

World record made with tabla in Tansen ceremony statement of CM Mohan Yadav and jyotiraditya scindia

संगीत आत्मा को परमात्मा से जोड़ने का माध्यम है - ज्योतिरादित्य सिंधिया

कार्यक्रम में शामिल केंद्रीय मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि संगीत अपनी आत्मा को परमात्मा से जोड़ने का एक माध्यम है। आज ग्वालियर में तानसेन महोत्सव के अंतर्गत आयोजित ताल दरबार कार्यक्रम में 1500 वादकों का एक साथ प्रदर्शन एक प्रत्यक्षदर्शी के रूप में सुनना एक ऐसा ही अलौकिक आध्यात्मिक अनुभव रहा।

भारतीय संगीत को इस आयाम तक पहुंचाने का सराहनीय प्रयास - नरेंद्र सिंह तोमर

मध्यप्रदेश के विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि मध्यप्रदेश की कला और संस्कृति का वैश्विक चित्र ''ताल दरबार'' तानसेन समारोह के शताब्दी वर्ष से पहले एक सांस्कृतिक प्रणाम है, जो इस बात की उद्घोषणा करता है कि प्रत्येक लय और प्रत्येक ताल जीवन का अनुशासन है और यह मावन जीवन की अनिवार्यता भी है। ग्वालियर वह धरती है जिस पर संगीत सांस लेता है। मैं संगीत की दुनिया के इन सभी कलाकारों को बधाई व शुभकामनाएं देता हूं, जिन्होंने भारतीय संगीत को इस आयाम तक पहुंचाने का सराहनीय प्रयास किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+