Nikay Chunav MP: महिलाओं की आधी आबादी, लेकिन वोटिंग में कम हिस्सेदारी
सागर, 25 जून। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में महिलाएं जहां बढ-बढ कर भागीदारी निभा रही हैं और कुल पदों के आधे से ज्यादा पदों पर चुनाव लड रही हैं तो कहीं पूरी की पूरी पंचायत ही महिला बाहुल्य और निर्विरोध बन गई हैं। इधर मतदान के दिन पुरुषों की अपेक्षा महिलाओं की हिस्सेदारी कम नजर आ रही है। सुबह 7 बजे से 11 बजे तक मतदान के दौरान महिला मतदाताओं की हिस्सेदारी करीब 16 फीसदी कम थी। हालांकि अभी मतदान के लिए 3 घंटों का समय बाकी है।

बुंदेलखंड के सागर जिले के सागर, रहली और केसली ब्लॉक में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का मतदान चल रहा है। मतदान के लिए मतदाताओं में खासा उत्साह नजर आ रहा है। मतदान को लेकर जो आंकडे सामने आ रहे हैं, उनमें अभी तक पुरुष मतदाताओं की अपेक्षा महिलाओं के मतदान का प्रतिशत कम है। पुरुषों की अपेक्षा महिलाओं का 16 फीसदी मतदान कम हुआ है। हालांकि दोपहर 3 बजे तक मतदान होना है, उम्मीद है दोपहर में महिला मतदाताओं के वोटिंग का आंकडा बढेगा।
रहली, सागर, केसली में अभी तक मतदान की स्थिति
कुल मतदाता- 3 लाख 72 हजार 969
- पुरुष: 1 लाख 97 हजार 328
- महिला: 1 लाख 75 हजार 632
मतदान के आंकडे:
- पुरुष: 65 हजार 748
- महिला: 49 हजार 697
मतदान का प्रतिशत:
- पुरुष: 33.32 प्रतिशत
- महिला: 28.30 प्रतिशत












Click it and Unblock the Notifications