MP News: गुना में खाद खरीदारी के दौरान आपस में भिड़ीं महिलाएं, मारपीट का देखें VIDEO
Guna News: मध्य प्रदेश में अभी मानसून ने दस्तक भी नहीं दी है। प्रदेश में किसान खेती किसानी का काम शुरू भी नहीं हुआ है। जबकि अभी से खाद की किल्लत की खबरें सामने आने लगी हैं। गुना में खाद की किल्लत को लेकर किसानों को घंटो लाइन में खड़े होने के लिए मजबूर हैं।
नानाखेड़ी क़ृषि उपज मंडी में खाद लेने पहुंचे किसानों के बीच मारपीट की खबरें सामने आई है। यूरिया के लिए घंटों लाइन में खड़े हुए किसानों ने अपना आपा खो दिया। देखते ही देखते किसान एक दूसरे से मारपीट करने लगे, इस दौरान कई महिलाएं भी झूमाझटकी करती नजर आईं।

दरअसल गुना जिले में डीएपी यूरिया कि स्टॉक नहीं होने के कारण किसानों में रोष है। यहां एक किसान को महज पांच बोरी यूरिया खाद ही दिया जा रहा है। जो किसानों के लिए पर्याप्त नहीं है। यूरिया पर्याप्त न होने के कारण किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मज़बूरन किसानों को ऊँचे दामों पर यूरिया खरीदना पड़ रहा है।
मनमाने दाम में मिल रहा खाद की किल्लत के कारण खाद की कालाबाजारी करने वालों के व्यारे न्यारे हो रहे हैं। यूरिया डीएपी की दर 1340/- रूपये तय की गई है। जबकि ब्लैक मार्केटिंग में कीमत बढ़ाकर 1700-2000 रूपये तक दिया जा रहा है। किसानों में क़ृषि उपसंचालक अशोक उपाध्याय के खिलाफ नाराजगी है।
खाद के लिए किसानों के बीच विवाद हो रहा है। क़ृषि विभाग के पास खाद की किल्लत को दूर करने का कोई जवाब नहीं है। यही कारण है कि किसानों के बीच झगड़े की खबरें सामने आ रही हैं।
वहीं इस पूरे मामले को लेकर गुना के कलेक्टर सतेन्द्र सिंह ने जानकारी दी कि जिले में खाद की पर्याप्त व्यवस्था है। खाद की रेक भी आ रही है। डीएपी के स्थान पर किसानों को NPK का भी उपयोग करना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications