महिला के मर्डर का लाइव : ये शख्स उसे पानी में डुबो-डुबोकर मार रहा था, लोग बना रहे थे VIDEO

Dewas News, देवास। वो महिला की हत्या कर रहा था और लोग उसे बचाने की बजाय उसका वीडियो बना रहे थे। यह सनसनीखेज मामला मध्य प्रदेश के देवास में सामने आया है। महिला के मर्डर का यह लाइव वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल भी हो रहा है।

Woman Live Murder Video of kshipra river Dewas Madhya pradesh

पुलिस हत्या के आरोपित को पकड़ लिया है। घटना 19 अप्रैल 2019 की बताई जा रही है। पुलिस की शुरुआती जांच में मामला प्रेस प्रसंग से जुड़ा होना सामने आया है। हालांकि हत्या के वास्तविक कारणों का पता पुलिस की विस्तृत जांच में चल सकेगा।

मामले के अनुसार मध्य प्रदेश के देवास जिले के बरोठा थाना क्षेत्र से होकर गुजर रही शिप्रा नदी में एक व्यक्ति ने एक महिला की डुबो-डुबोकर हत्या कर दी। उक्त महिला की पुलिस को शिप्रा नदी किनारे लाश मिली थी। बरोठा थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की। शुरुआत में तो यह पानी में डूबने से मौत का मामला लग रहा था, मगर इस बीच एक वीडियो वायरल हुआ, जिसे देख पुलिस के भी होश उड़ गए थे।

Woman Live Murder Video of kshipra river Dewas Madhya pradesh

दरअसल, इस वीडियो में इंदौर के भोंडवासा निवासी सुरेश कुमार महिला को पानी में डुबो डुबोकर उसकी हत्या कर रहा था। उसे हत्या करते हुए कोई देख भी रहा था। वीडियो रिकॉर्ड करने वाले की आवाजें भी आ रही हैं। वो सुरेश से महिला की हत्या किए जाने के बारे में पूछ भी रहे हैं।

पुलिस थाना बरोठा के टीआई ओपी अहीर ने बताया कि 35 वर्षीय मृतका और सुरेश के बीच लम्बे समय से संबंध थे। 19 अप्रैल को आरोपी सुरेश ने महिला को शराब पिलाकर शिप्रा नदी में नहाने ले गया। जहां पर उसने महिला को जान बूझकर पानी में डुबो दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। आरोपी के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार भी कर लिया गया है।आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+