'सबके है राम', आस्था दिखाने चीरना होगा हनुमान जैसा सीना, MP पन्ना में बोली कांग्रेस स्टार प्रचारक रोशनी यादव

Roshni yadav: मध्य प्रदेश के पन्ना में भी इस चुनाव में प्रत्याशियों के बीच दिलचस्प मुकाबला हैं। बीजेपी-कांग्रेस दोनों दलों के नेता जीत के लिए पूरा दम लगाए है। पन्ना में बीजेपी और समाजवादी पार्टी के दिग्गजों की सभाओं के बाद कांग्रेस ने रोशनी यादव को भेजा।

कांग्रेस पार्टी की स्टार प्रचारक युवा नेत्री रोशनी यादव ने कांग्रेस प्रत्याशी भरत मिलन पांडे के पक्ष में अजयगढ में चुनावी आम सभा को संबोधित किया।अजयगढ़ में विशाल सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेत्री ने मौजूदा सरकार पर निशाना साधा।

रोशनी यादव ने कहा कि राम की आस्था सबके मन में हैं, लेकिन भाजपा के लोग सिर्फ जनता से राम के नाम पर वोट मांगते है। ये लोग बेरोजगारी के नाम पर भी वोट मांगकर देखे राम मंदिर सुप्रीम कोर्ट के आदेश से बन रहा है।

Congress-star-campaigner-Roshni-Yadav-in-Panna

हमें भगवान राम पर अपनी आस्था दिखाने के लिए हनुमान बनकर सीना चीरना होगा। रोशनी यादव ने अजयगढ़ में कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में सभा के साथ रोड शो भी किया। रोशनी यादव ने मंच से देश और प्रदेश में भाजपा से आजादी के नारे भी लगवाए। कांग्रेस प्रत्याशी भरत मिलन पांडे अजयगढ़ क्षेत्र से आते है। केन बेतवा लिंक पर भी उन्होंने कटाक्ष किया कि इस योजना के नाम पर केवल नारियल चटकाए जा रहे है।

बुंदेलखंड में पानी का भीषण संकट है और इसका कोई निदान नहीं किया जा रहा। उन्होंने किसानों के पक्ष में कहा कि उनकी आय दोगुनी होना चाहिए। पढ़े-लिखे बेरोजगारों को रोजगार उपलब्ध नहीं है। रोशनी ने कांग्रेस के पक्ष में 17 नवंबर को मतदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के हाथ के पंजे का बटन दबाकर मजबूत करें और यह झूठी सरकार को सत्ता से उखाड़ फेंके।

कांग्रेस प्रत्याशी भरत मिलन पांडे ने कहा कि विपक्ष के लोग कह रहे है कि मैं अपराधी हूं । पर आज तक मुझे न्यायालय से किसी भी मामले में सजा नही हुई। भाजपा प्रत्याशी के ऊपर कटाक्ष करते हुय पांडे ने कहा कि इनके द्वारा क्षेत्र में कोई भी विकास नही किया गया।
संवाद सूत्र ब्रजेश रजक सागर मध्यप्रदेश

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+