MP Weather: फेंगल तूफान का MP के मौसम पर क्या होगा असर? क्या होगी बारिश या बढ़ेगी शीतलहर, जानें सबकुछ
मध्य प्रदेश के मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। चक्रवात फेंगल के चलते मंगलवार को प्रदेश के कई शहरों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसमें छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बैतूल, डिंडोरी, बालाघाट और पांढुरना जैसे शहर शामिल है।
वहीं पश्चिमी विक्षोभ के चलते ग्वालियर, चंबल और उज्जैन में ठंड बढ़ रही है। जबकि इंदौर, भोपाल और जबलपुर में तापमान में मामूली बढ़ोतरी हो सकती है। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों तक ऐसा ही मौसम रहने की संभावना जताई है।

पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ों पर बर्फबारी होगी और मध्य प्रदेश में उत्तर-पश्चिमी हवाएं तेजी से आएंगी जिससे पूरे प्रदेश में ठंड बढ़ने की संभावना है। इसका असर ग्वालियर, चंबल और उज्जैन संभागों में ज्यादा देखने को मिल सकता है। पश्चिमी, पूर्वी और दक्षिणी हिस्से में तापमान बढ़ेगा।
मौसम में यह बदलाव अगले 24 घंटे में जारी रहेगा। रविवार-सोमवार की रात शाजापुर के गिरवर में 5.9 डिग्री, छतरपुर के नौगांव में 7.8 डिग्री, सीहोर में 7.9 डिग्री, राजगढ़ में 8 डिग्री, टीकमगढ़ में 9.3 डिग्री, रायसेन में 9.4 डिग्री, पचमढ़ी-रीवा में 9.8 डिग्री पारा रहा।
सतना, उमरिया, गुना, खंडवा, खरगोन, रतलाम, खजुराहो, दमोह, नरसिंहपुर, धार, सागर और सीधी में तापमान 12 डिग्री से नीचे रहा। जबकि भोपाल में 8.5 डिग्री, इंदौर में 13.2 डिग्री, ग्वालियर में 10.9 डिग्री, उज्जैन में 9.8 डिग्री और जबलपुर में 11 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।












Click it and Unblock the Notifications