कौन हैं ये भाजपा सांसद जिन्होंने दिग्विजय सिंह को हराया

Rajgarh Lok Sabha Seat: मध्य प्रदेश के राजगढ़ में बीजेपी नेता रोडमल नागर ने बंपर वोटों से जीत दर्ज की है। उन्होंने कांग्रेस के दिग्गज नेता और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को एक लाख 20 हजार से अधिक वोटो से पराजित किया है।

इस चुनाव में रोडमल नागर को सात लाख 58 हजार 743 वोट मिले हैं, जबकि दिग्विजय सिंह ने 6 लाख 12 हजार 654 वोट हासिल किए हैं। दिग्विजय सिंह की वजह से ये सीट हाई प्रोफाइल सीट बन गई थी, लेकिन आखिरकार उन्हें हार का सामना करना पड़ा।

Rajgarh Lok Sabha Seat

रोडमल नागर ने राजगढ़ में जीत की हैट्रिक लगाई है। पिछले चुनाव में भी उन्होंने ही चार लाख 31 हजार वोटों से जीत दर्ज की थी। उन्हें कुल 8 लाख 23 हजार 824 वोट मिले थे। जबकि उनके खिलाफ लड़ रहीं कांग्रेस की प्रत्याशी मोना सुस्तानी को कुल 3 लाख 92 हजार 805 वोट मिले थे। वहीं, 2014 के लोकसभा चुनाव की बात करें तो रोडमल नागर ने पहली बार यहां से चुनाव जीता था। तब उन्हें 5 लाख से भी अधिक वोट मिले थे। उस चुनाव में उन्होंने कांग्रेस के नारायण सिंह आमलाबे को 2 लाख से भी अधिक वोटों से हराया था
‌आमलाबे ने करीब 3 लाख 67 हजार वोट हासिल किए थे।

अगर रोडमल नागर के राजनीतिक करियर की बात करें तो 2014 से 2016 तक वह जल संसाधनों पर बनी स्थायी समिति के सदस्य थे। 2014 में ही वह कृषि मंत्रालय के तहत परामर्श समिति के भी सदस्य चुने गए थे और उसी साल वह अन्य पिछड़ा वर्गों के कल्याण समिति के भी सदस्य चुने गए थे, जबकि एक सितंबर 2016 को वह रक्षा पर स्थायी समिति के सदस्य चुने गए थे।

15 दिसंबर 1960 को राजगढ़ में ही जन्मे रोडमल पढ़े-लिखे नेता हैं। वह ग्रेजुएट हैं और राजनेता के साथ-साथ सामाजिक कार्यकर्ता, कृषिविद् और बिजनेसमैन भी हैं। वह करीब चार करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं। वहीं, उनकी निजी जिंदगी की बात करें तो उनकी पत्नी का नाम कमला नागर है और उनके 2 बेटे और एक बेटी है। उनके खिलाफ कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+