कौन हैं वो BJP विधायक? जिसने कहा- लव जिहाद के दोषियों के 'हाथ काट दो, आंखें निकाल दो'

Who is BJP MLA Usha Thakur: मध्य प्रदेश की BJP विधायक उषा ठाकुर एक बार फिर अपने विवादित बयान को लेकर सुर्खियों में हैं। इस बार उन्होंने 'लव जिहाद' में लिप्त आरोपियों के लिए बेहद कठोर सजा की मांग करते हुए कहा कि 'उनके हाथ काट दो और आंखें निकाल दो।'

उषा ठाकुर ने पीटीआई से बात करते हुए कहा कि जो लोग लव जिहाद जैसे मामलों में लिप्त हैं, उनके साथ शरीयत कानून जैसा सख्त व्यवहार होना चाहिए। उनका तर्क था कि ऐसे अपराधियों की वजह से समाज में विष घुल रहा है और युवतियों का जीवन बर्बाद हो रहा है। आइए जानते हैं कौन हैं उषा ठाकुर?

Who is BJP MLA Usha Thakur

Love Jihad Controversy: क्या कहा उषा ठाकुर ने?

उषा ठाकुर का सीधा बयान था- 'अगर ये लोग खुलेआम लव जिहाद विरोधी कानून का उल्लंघन कर रहे हैं, तो शरीयत के मुताबिक उनकी आंखें फोड़ देनी चाहिए और हाथ काट देने चाहिए।' उन्होंने आगे कहा कि अगर ऐसे लोगों की जायदाद जब्त कर ली जाए और उन्हें भिखारी बना दिया जाए, तभी वे ऐसे अपराधों से डरेंगे।

Who is Usha Thakur: कौन हैं उषा ठाकुर?

उषा ठाकुर, मध्य प्रदेश विधानसभा की डॉ. अंबेडकर नगर-महू सीट से BJP की विधायक हैं। 1994: इंदौर नगर निगम चुनाव में जिला परिषद सदस्य चुनी गईं। 2009 में डॉ. अंबेडकर नगर-महू से पहली बार विधायक चुनी गईं। 2013 में पहली बार 14वीं विधानसभा के लिए चुनी गईं। 2018 में तीसरी बार विधानसभा के लिए चुनी गईं। वे 2020 से 2023 तक राज्य सरकार में पर्यटन, संस्कृति और अध्यात्म मंत्री रही हैं। उनकी छवि एक तेज-तर्रार, राष्ट्रवादी और हिंदुत्व समर्थक नेता के रूप में जानी जाती है।

  • जन्म: 3 फरवरी 1966, इंदौर, मध्य प्रदेश
  • शिक्षा: एम.ए. (इतिहास), देवी अहिल्या विश्वविद्यालय
  • वैवाहिक स्थिति: अविवाहित
  • पिता: बाबू सिंह ठाकुर (शिक्षक)
  • मां: शांति ठाकुर (शिक्षिका)
  • राजनीतिक करियर की शुरुआत: 2003, इंदौर-1 सीट से

कितनी अमीर हैं विधायक?

माइनेता के मुताबिक, उषा ठाकुर की कुल संपत्ति 7 लाख 35 हजार है। वहीं, करीब तीन लाख उनकी देनदारियां हैं। बात की जाए, क्रमिनल रिकॉर्ड की तो, 1 लंबित मामला है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+