MP Weather: मध्य प्रदेश में बदलेगा मौसम का मिजाज, इन जिलों में तीन दिन बारिश का अनुमान, जानें IMD का अपडेट
Madhya Pradesh weather: मध्य प्रदेश में लगातार बढ़ती गर्मी के बीच शनिवार से मौसम का मिजाज बदल सकता है। भोपाल, इंदौर समेत अन्य जिलों में गरज चमक के साथ तेज हवा, आंधी-तूफान और बारिश होने की संभावना बन रही है।
मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में एक बार फिर बारिश का अलर्ट जारी किया है। 21 अप्रैल से अगले तीन दिन तक बारिश हो सकती है। एक दिन बाद पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। जिसका प्रदेश में असर रहेगा।

इस वजह से जबलपुर, ग्वालियर, भोपाल, इंदौर और उज्जैन संभाग में बारिश हो सकती है। शनिवार को उज्जैन, इंदौर, आगर-मालवा, राजगढ़, धार, गुना, अशोकनगर जिले में कहीं कहीं गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है।
रविवार को हो सकती है बारिश
वहीं, रविवार को रायसेन, नर्मदापुरम, जबलपुर, बड़वानी, खरगोन, भोपाल, इंदौर, विदिशा, बुरहानपुर, बैतूल, पांढुर्णा, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, सागर, दमोह, कटनी, मंडला, डिंडौरी, खंडवा, हरदा, देवास, सीहोर, बालाघाट जिलों में बारिश की संभावना है। जबकि 22 अप्रैल सोमवार को छिंदवाड़ा, शहडोल, नर्मदापुरम, बैतूल, पांढुर्णा, अनूपपुर, सिवनी, मंडला, डिंडोरी, जिलों में पानी गिर सकता है।
कैसा था शुक्रवार का मौसम शुक्रवार को कुछ हिस्सों में आंधी चली और बारिश हुई। इसके साथ ही पारा भी खूब चढ़ा। खंडवा सहित प्रदेश के 19 जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था।
खंडवा प्रदेश में सबसे गर्म स्थान रहा, जहां पर पारा 42.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। प्रमुख स्थानों के तापमान को देखें तो भोपाल में 39.5, ग्वालियर में 40.7, इंदौर में 38.7, जबलपुर में 41 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ। दोपहर के बाद सिवनी, शाजापुर में बारिश हुई। आगर, गुना, राजगढ़, उज्जैन और विदिशा में भी मौसम बदला रहा।












Click it and Unblock the Notifications