व्यापमं घोटाले का आरोपी कांग्रेस में हुआ शामिल, पार्टी ने किया इनकार

भोपाल। एमपी के बहुचर्चित व्यापमं घोटाले पर शिवराज सरकार को घेरने वाली कांग्रेस अब आरोपियों को गले लगाने लगी है। इस घोटाले में आरोपी बने गुलाब सिंह किरार ने राहुल गांधी के सामने कांग्रेस की सदस्यता ले ली तो चारों तरफ हलचल मच गई। राहुल गांधी ने अपने मालवा-निमाड़ दौरे के दूसरे दिन कांग्रेस पार्टी की सदस्यता दिलाई है। बता दें कि गुलाब सिंह शिवराज सरकार में राज्यमंत्री रह चुके हैं। किरार समुदाय के वरिष्ठ नेता एक समय में मुख्यमंत्री के काफी करीबी माने जाते थे।

vyapam scam accused gulab singh kirar joins congress create controversy

अब इस मामले ने तूल पकड़ता देख कांग्रेस ने गुलाब सिंह से अब पल्ला झाड़ लिया है। इसी व्यापमं घोटाले को लेकर राहुल गांधी चुनाव प्रचार के दौरान सत्तारूढ़ भाजपा पर तीखे हमले बोलते हैं। प्रदेश कांग्रेस ने अपने ट्विटर हैंडल (आईएनसीएमपी) पर मंगलवार को ट्वीट करते हुए किरार के पार्टी में शामिल होने की जानकारी दी थी। हालांकि, बाद में इस ट्वीट को हटा लिया गया था।

vyapam scam accused gulab singh kirar joins congress create controversy

किरार ने बुधवार को कहा था कि कुछ साल पहले मैं कांग्रेस में ही था। शिवराज सिंह चौहान के सीएम बनने के बाद मैं भाजपा में शामिल हो गया था। अब मैंने घर वापसी करते हुए इस पार्टी को बिना शर्त अपना समर्थन दे दिया है। मैं आगामी चुनावों में कांग्रेस को जिताने के लिए काम करूंगा।

ये भी पढ़ें- मप्र: बीजेपी-कांग्रेस के लिए आई खुशखबरी, दोनों के वोट काटने वाली 'सपाक्स' में पड़ी फूट

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+