Panchayat Chunav MP: गांव की सरकार के लिए दो घंटे में 12 प्रतिशत से अधिक मतदान
सागर, 25 जून। मप्र में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दौरान सागर में मतदाताओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। ठेड देहाती और अंदूरुनी इलाकों में बने मतदान कंद्रों पर सुबह पौने सात बजे से मतदाता लाइन में खडे होकर वोट डाल रहे हैं। सुबह 7 बजे से शुरू हुए मतदान में महज दो घंटे में करीब 12 फीसदी मतदान संपन्न हो गया था। हालांकि कुछ केंद्रों पर मतदान कम हुआ तो सागर और रहली में बने कुछ मतदान केंद्रों पर 14 फीसदी तक मतदान संपन्न हुआ।

ग्राम पंचायत, जनपंद पंचायत और जिला पंचायत चुनाव के पहले चरण में शनिवार को सागर, रहली और केसली में बनाए गए 687 मतदान केंद्रों पर आज सुबह से मतदान प्रारंभ हो गया। मतदान केंद्रों पर पुलिस सुरक्षा के इंतजाम व धूप और बारिश से बचाव के लिए टेंट आदि लगाए गए हैं, ताकि वोटरों को दिक्कत न हो। कई जगह फर्श बिछाकर मतदाताओं को रेस्ट की व्यवस्था भी की गई है। जिला निर्वाचन कार्यालय से जारी जानकारी अनुसार सुबह नौ बजे तक कुल 254 मतदान केंद्रों पर 12 फीसदी से अधिक मतदान संपन्न हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications