Viral Video: स्ट्रीट डाॅग ने अपने मृत बच्चों को दफनाया, मिट्टी डालकर कब्र बनाने में की मदद

सागर, 31 अगस्त। कहते हैं मां की ममता की बराबरी समुंदर भी नहीं कर सकता, प्रकृति ने दुनिया के तमाम प्राणियों में संवेदनाएं, भावनाएं मातृत्व भाव, ममता, बच्चों के प्रति प्रेम, स्नेह, दुलार कूट-कूट कर भरा है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें एक स्ट्रीट डॉग अपने दो बच्चों की मौत के बाद काफी दुखी नजर आ रही है। दो युवा उसके बच्चों को गड्ढा खोदकर जब दफनाने ले जाते हैं तो यह स्ट्रीट डॉग मां भी पीछे-पीछे पहुंचकर अपने बच्चों को दफनाने में मदद करती, मिट्टी डालती नजर आ रही है।

Recommended Video

    मां की ममताः बच्चों को दफनाते दिखी स्ट्रीट डाॅग, निगम कर्मी के साथ मिट्टी डालते वीडियो वायरल
     स्ट्रीट डॉग की ममता: अपने बच्चों को मिट्टी में दफनाया

    सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे और मां की ममता से जुडे़ वीडियों को लोग खूब देख रहे हैं। यह वीडियो कहां का है इसकी स्पष्ट जानकारी तो किसी को नहीं हैं, लेकिन यह मप्र के किसी इलाके का बताया जा रहा है। इसमें दो युवा फावडे़ के सहारे स्ट्रीट डॉग के छोटे-छोटे मृत पिल्लों को उठाकर पास ही किए गए एक गड्ढे में डालकर दफनाते दिख रहे हैं। करीब ढाई मिनट के इस वीडियो में जब युवक उसके मृत बच्चे को उठाता है तो मां अपने बच्चे के साथ-साथ कूं-कूं करते पीछे-पीछे चलती नजर आ रही है। वह युवक के पीछे-पीछे दफनाने की जगह जहां गड्ढा किया गया था, वहां तक पहुंचती हैं। यहां जागरुक युवक का साथी गड्ढे में उसके उपर नमक डालते नजर आ रही है। इसके बाद स्ट्रीट डाग काफी दुखी नजर आती है और अपने मुंह व पंजों से गड्ढे के बाहर रखी मिट्टी को गड्ढे में डालती रहती है, ताकि उसके बच्चों का शव अच्छे से दफन हो जाए।

     स्ट्रीट डॉग की ममता: अपने बच्चों को मिट्टी में दफनाया

    दफनाने के बाद आसपास ही मंडराती रही मां
    स्ट्रीट डॉग के पिल्लों को दफनाने के बाद भी दुखी मां अपने बच्चों से दूर नहीं जाना चाह रही थी। वह काफी देर तक बच्चों को जहंा उफनाया था, उस मिट्टी के आसपास घूमती रही। वीडियों को देखकर लोग मां की ममता और दुलार व उसके दुख को लेकर काफी कमेंट्स कर रहे हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+