सतना में इस्तेमाल की गई PPE किट को धोकर वापस बेचने का मामला, वायरल वीडियो ने खोली पोल

सतना, 28 मई। मध्य प्रदेश के सतना जिले के बड़खेरा स्थित बायो वेस्ट डिस्पोजल प्लांट में यूज पीपीई किट को धुलकर पुनः पैक कर बाजार में बेचने के लिए तैयार किया जा रहा है। जिसका सोशल मीडिया में वीडियो वायरल होते ही हड़कंप मच गया। और आनन-फानन इस पूरे मामले की जांच शुरू हो चुकी है। प्रदूषण विभाग को जांच का जिम्मा सौंपा गया है।

Recommended Video

    Satna: इस्तेमाल हुई PPE Kit को फिर से बाजार में ऐसे बेच रहे | Viral Video | वनइंडिया हिंदी
    किट को गर्म पानी में धोकर बंडल बनाए जा रहे

    किट को गर्म पानी में धोकर बंडल बनाए जा रहे

    मध्यप्रदेश में कोरोना काल में भी कालाबाजारी और ब्लैक मार्केटिंग थमने का नाम नहीं ले रही है। प्रदेश के सतना जिले के ग्राम बड़खेरा स्थित बायो वेस्ट डिस्पोजल प्लांट में यूज़ की गई पीपीई किट को धूल कर पुन बाजार में बेचने के लिए तैयार किया जा रहा है। किट को गर्म पानी में धोकर बंडल बनाए जा रहे हैं। जबकि एक बार यूज करने के बाद किट को पूरी तरीके से नष्ट कर कर दिया जाना चाहिए, क्योंकि उसे दोबारा उपयोग में नहीं लाया जा सकता।

    इंडो वाटर बायो वेस्ट डिस्पोजल प्लांट

    इंडो वाटर बायो वेस्ट डिस्पोजल प्लांट

    शासन की गाइडलाइन के मुताबिक पीपीई किट, ग्लब्स और मास्क को वैज्ञानिक तरीके से नष्ट करने के लिए बड़खेरा स्थित इंडो वाटर बायो वेस्ट डिस्पोजल प्लांट में भेजा जाता है, लेकिन प्लांट में ऐसा नहीं किया जा रहा है। यहां लगे कर्मचारी प्लांट प्रबंधन के इशारे पर पीपीई किट को गर्म पानी से धोकर बाकायदा अलग बंडल बनाकर रख देते हैं।

    प्लांट के अंदर का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल

    प्लांट के अंदर का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल

    इसके बाद गोपनीय तरीके से इसे बाजार में बेचने की आशंका जताई जा रही है। इस बात का एक वीडियो वायरल हुआ है। प्लांट के अंदर का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होते ही जिले भर में हड़कंप मच गया। जानकारी लगते ही जिला कलेक्टर द्वारा एसडीएम को जांच के आदेश दिए गए हैं।

    यह बेहद गंभीर मामला है-SDM

    यह बेहद गंभीर मामला है-SDM

    एसडीएम राजेश शाही ने बताया कि बडखेरा स्थित बायो वेस्ट डिस्पोजल प्लांट का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ है, जिसके बाद जिला कलेक्टर के आदेश के अनुसार हमने जांच टीम तैयार की और मौके पर भेजी है। जांच टीम द्वारा रिपोर्ट तैयार की जा रही है। यह बेहद गंभीर मामला है। अगर ऐसी कोई बात सामने आती है कि इस किट को दोबारा बाजार में बेचा या खरीदा जा रहा है तो इस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+