MP के इस गांव में शराबियों की तिलक लगाकर आरती उतारी, क्यों मिला इतना सम्मान, जानिए
मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे सुन सभी हैरान नजर आ रहे हैं, यहां सौसर तहसील के रंगारी गांव में शराबियों का तिलक लगाकर सम्मान किया जा रहा है। वहीं अब सभी के जहन में यह प्रश्न आम है की आखिर क्यों शराबियों का सम्मान किया जा रहा है?, तिलक लगाकर क्यों आवभगत हो रही है।
दरअसल, यह विरोध का एक तरीका है। ग्रामीणों ने शराब दुकान हटाने के लिए विरोध का नया तरीका इजाद किया है, ताकि शर्मिंदा होकर लोग शराब खरीदने दुकान तक न जाएं। तिलक लगाकर किया शराबियों का सम्मान तिलक लगाकर, आरती उतारकर शराबियों का स्वागत सौसर तहसील के रंगारी गांव में कंपोजिट शराब दुकान हटाने के लिए ग्रामीण करीब 10 दिनों से आंदोलन कर रहे हैं।

ग्रामीणों ने तहसील कार्यालय में आंदोलन किया। ग्रामीणों ने शराब दुकान के सामने भजन कीर्तन भी किया, ताकि गांव की शराब दुकान कहीं दूसरी जगह खोल दी जाए। लेकिन जब ठेकेदार और प्रशासन नहीं माने तो अब शराब दुकान हटाने के लिए ग्रामीणों ने अनोखा तरीका अपनाया है।
वहीं ग्रामीणों को उम्मीद है की, उनके इस तरीके से शासन-प्रशासन को समझ आएगा और शराब की दुकान को हटाया जाएगा। वहीं ग्रामीणों के इस तरीके हर तरफ चर्चा हो रही है, जहां ग्रामीणों के विरोध का ये बेहद खास तरीका अब सुर्खियां बन गया है।
मध्यप्रदेश में शराब दुकाने हटाने के लिए लोग इससे भी अलग-अलग तरह के विरोध प्रदर्शन कर चुके हैं, जहां अबकी बार ग्रामीणों की ओर से किया गया ये अनोखा विरोध प्रदर्शन चर्चा का विषय बन गया है। वहीं विरोध-प्रदर्शन के विषय की चर्चा हर तरफ हो रही है।
बहरहाल, ग्रामीणों के विरोध का कितना असर शराब और शराबियों पर दिखाई देता है, ये आने वाला वक्त बताएगा। लेकिन इस तरह का अलग विरोध अब प्रदेश में सुर्खियां बन गया है।
ये भी पढ़े-Khargone News: शादीशुदा महिला से था दोस्त का अफेयर, घर वालों को बताने पर दी दर्दनाक सजा












Click it and Unblock the Notifications