विजय बी सिंह : आर्मी से रिटायर होकर घर लौटे तो गांव के लोगों ने स्वागत में बिछा दीं हथेलियां
नीमच। भारतीय सेना के फौजी के प्रति के मध्य प्रदेश में अनूठा सम्मान देखने को मिला है। यहां पर फौज से रिटायर होकर घर लौटे सैनिक के लिए गांव के लोगों ने हथेलियां बिछा दी। उनके पांव जमीन पर नहीं पड़ने दिए। यह सब देख खुद सैनिक की भी आंख भर आई।

विजय बी सिंह भारतीय सेना में नायक पद पर सेवाएं दे रहे थे
जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश के नीमच जिले के गांव जीरन के विजय बी सिंह भारतीय सेना में नायक पद पर सेवाएं दे रहे थे। हाल ही रिटायर होकर विजय बी सिंह अपने गांव लौटे। तब ग्रामीणों ने उनके स्वागत में हथेलियां बिछा दीं।

विजय बी सिंह तीन जनवरी 2004 को भारतीय सेना में भर्ती हुए
बता दें कि विजय बी सिंह तीन जनवरी 2004 को भारतीय सेना में भर्ती हुए थे। 17 साल और 26 दिन की सेवा के बाद वे रिटायर हुए हैं। इस दौरान विजय लेह लद्दाख, कारगिल, जम्मू कश्मीर, अरुणाचल प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और राजस्थान के जयपुर व बीकानेर में तैनात रहे।

ऐसा स्वागत सत्कार देखकर हुए भाव विभोर
मीडिया से बातचीत में विजय ने बताया कि रिटायर होकर गांव लौटा तो ऐसा स्वागत सत्कार देखकर भाव विभोर हो गया। ग्रामीणों ने मेरी लिए हथेलियां बिछा दीं। मुझे पर कदम नहीं रखने दिया। ग्रामीण उनको आशीर्वाद दिलाने के लिए मंदिर ले गए।

जीरन गांव के 60 लोग सेना में हैं
विजय सिंह ने बताया वे रिटायर होने के बाद भी देश की सेवा करना चाहते हैं। इसलिए गांव में सेना भर्ती में शामिल होने की इच्छा रखने वाले युवाओं को वे ट्रेनिंग देंगे। गांव में सैनिक पाठशाला की शुरुआत करेंगे। इसके साथ फौजियों का भी सहयोग लेंगे। जीरन गांव के 60 लोग सेना में हैं।












Click it and Unblock the Notifications