राहुल गांधी के भोपाल दौरे से पहले 'कांग्रेस हल या समस्या' नाम से वायरल हुआ वीडियो, देखें

भोपाल। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी आज मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल पहुंच गए हैं। वे आज संकल्प यात्रा के जरिए प्रदेश में इसी साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर बिगुल फूकेंगे। इस दौरान कार्यकर्ताओं में राहुल की यात्रा को लेकर जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। एक ओर जहां राहुल के स्वागत में जगह-जगह उनके पोस्टर लगाए गए हैं। वहीं उनके आगमन से पहले ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से तैर रही है। ये वीडियो देखने पर विवादित लग रहा है।

video based on rahul gandhi related to congress goes viral before his visit to bhopal

राहुल गांधी के विजिट के पहले वायरल हो रहे इस वीडियो को 'कांग्रेस हल या समस्या' के नाम से जारी किया गया है। इस वीडियो में जवाहरलाल नेहरू और इंदिरा गांधी की तस्वीरें दिख रही हैं। इतना ही नहीं इस वीडियो में आजादी के वक्त हुए दंगों की तस्वीरों का भी इस्तेमाल किया गया है। साथ ही दिग्विजय सिंह के कार्यकाल में गड्डे वाली सड़कों, बदहाल बिजली-पानी की व्यवस्था सरीखे मुद्दे उठाए गए हैं। बता दें कि दिग्विजय सिंह 1994 से 2004 तक लगातार 10 साल मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे हैं। दिग्विजय सिंह के कार्यकाल को कांग्रेस सरकार के बुरे कार्यकाल के तौर पर पेश किया गया है। वीडियो में अर्जुन सिंह के कार्यकाल भी जिक्र किया गया है। एंडरसन के भागने और मध्य प्रदेश में डाकुओं की समस्या को भी दिखाया गया है।

पार्टी सूत्रों के अनुसार राहुल गांधी दोपहर 12.45 के लगभग भोपाल पहुंच चुके हैं। उनका विमान स्टेट हेंगर पर लैंड हुआ। इस दौरान पीसीसी के 17 दिग्गज नेता मौजूद हैं। पूर्व में त कार्यक्रम के मुताबिक लाल घाटी से उनका रोड शो शुरू होगा जो कलेक्ट्रेट, वीआईपी रोड, रोशनपुरा चौराहा, बोर्ड ऑफिस होते हुए बीएचईएल के दशहरा मैदान पहुंचेगा। राहुल गांधी 18 किलोमीटर की इस दूरी को पूरा करने के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलते हुए दशहरा मैदान पहुंचेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+