कैमरा देख पोज देने लगे 'वनराज', आराम की मुद्रा में ख‍िंचाए फोटो, देख‍िए कहां पर

सागर, 04 जुलाई। मानसून में जंगल के राजा भी आलस की मुद्रा में नजर आ रहे हैं। कभी पन्‍ना टाइगर र‍िजर्व में वे आराम फरमाते तो कभी दमोह-पन्‍ना मार्ग पर पीटीआर के अंदर पत्‍थर की बाउंड्री पर बैठकर राहगीरों को फोटो सेशन कराते द‍िख रहे हैं। नौरादेही में भी मस्‍ती के आलम में टाइगर के दीदार हुए हैं।

ग‍िली म‍िट्टी से बचने टूटे पेड पर आराम फरमाते वनराज

ग‍िली म‍िट्टी से बचने टूटे पेड पर आराम फरमाते वनराज

मानसून की बार‍िश के बाद जंगल में कीचड, म‍िट्टी, दलदली जमीन और गीली घास वन्‍य प्राण‍ियों को परेशान करती है। ऐसे में रव‍िवार को पन्‍ना टाइगर र‍िजर्व की मडला रेंज में जंगल के राजा वनराज एक टूटे पडे पेड पर जाकर बैठ गए। यह बाघ काफी देर तक यहां बैठकर मस्‍ती से आराम फरमाता रहा। पीटीआर का अमला रूटीन राउंड पर न‍िकला और काफी देर बाघ के नजदीक रहे, लेक‍िन आलस के आलम में वनराज टस से मस नहीं हुए।

पत्‍थर की दीवार पर वनराज का फोटो सेशन

पत्‍थर की दीवार पर वनराज का फोटो सेशन

पन्‍ना टाइगर र‍िजर्व में पन्‍ना-दमोह मार्ग पर जंगल की पत्‍थरों की दीवाल पर करीब एक घंटे एक बाघ बैठकर आराम फरमाता रहा। यह रास्‍ता वनग्रामों के रहवासी आने-जाने के ल‍िए उपयोग करते हैं। सडक क‍िनारे दीवाल पर बैठे बाघ को देख पहले तो लोग भयभीत हो गए। बाद में कुछ युवकों ने साहस किया और मोबाइल न‍िकालकर बाघ का वीड‍ियो बनाने लगे। वनराज भी मस्‍ती के मूड में कैमरे को अलग-अलग मुद्राओं के पोज देने लगे।

हां ले लो फोटो, हम तो आराम करेंगे

हां ले लो फोटो, हम तो आराम करेंगे

सागर के नौरादेही अभयारण्‍य में बाघों का कुनबा बढ रहा है। सोशल मीड‍िया पर यहां का एक फोटो वायरल हुआ है, इसमें एक बाघ बरसाती नाले के पास आराम की मुद्रा में लेटा हुआ है। जब अभयारण्‍य की पेट्रोलिंग टीम ने इन्‍हें देखा तो इनकी फोटो उतारने लगे। इंसानों की मौजूदगी से वनराज को कोई फर्क नहीं पडा और आराम से लेटे-लेटे कैमरे की तरफ न‍िहारते रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+