MP Weather Update: हिमाचल में बर्फबारी से MP में ठंड का यूटर्न, 18 शहरों में पारा 10 डिसे से नीचे
मप्र में ठंड ने यूटर्न लिया है। पहाड़ों पर मौसमी परिस्थितियों में बदलाव के बाद प्रदेश के कई शहरों में ठंड फिर लोगों को ठिठुरा रही है। मलांजखंड में पारा 5 डिग्री तो दर्जन जिलों में बर्फीली हवाएं लोगों को ठिठुरा रही हैं।

MP Weather Update: देश में हिमालय क्षेत्र में एक बार फिर बर्फबारी ने मध्यभारत का मौसम बदल दिया। बीते तीन-चार दिन में हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी के बाद इसका सीधा असर मैदानी इलाकों तक पहुंच रहा है। उत्तर भारत से ठंडी और बर्फीली हवाओं से मप्र के कई जिले ठिठुर रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दो दिनों में मौसम में कोई खास बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। उसके बाद गर्मी अपना स्तर दिखाने लगेगी।

मप्र के 18 जिलों में सोमवार को रात का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा। दूसरी तरफ जबलपुर संभाग का मलांजखंड सोमवार को प्रदेश का सबसे ठंडे शहर के रूप में दर्ज किया गया। यहां पारा 5.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं रायसेन, उमरिया, मंडला, पचमढ़ी में पारा 7 डिसे रहा। इसके अलावा बुंदेलखंड के नौगांव, छिंदवाड़ा, दतिया, गुना और रीवा में पारा 8 डिग्री के नजदीक दर्ज किया गया। मौसम विभाग से जारी प्रदेश के शहरों के वेदर अपडेट में 29 शहरों में तापमान 5 से 14 डिग्री दर्ज किया गया है। दूसरी तरफ दिन का अधिकतम तापमान भी तेज धूप के बावजूद नीचे आया है। जिन शहरों में पारा 32-33 डिग्री तक पारा पहुंच गया था, वहां सोमवार को 25 से 26 डिग्री पारा दर्ज किया गया।
Recommended Video
दो दिन बाद सुधरेगा, बढ़ेगा पारा
मौसम विशेषज्ञ शैलेंद्र नायक के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के गुजरने से मध्यप्रदेश में उत्तरी हवाओं का असर है। अगले 2 दिनों के दौरान प्रदेश के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव होने की संभावना नहीं हैं। हालांकि आगमी 20 फरवरी के बाद मध्यप्रदेश में मौसम शुष्क बने रहने की संभावना है और गर्मी अपना असर दिखाना शुरू कर देगी।
'भारत अपने संविधान के अनुसार चलता है', बागेश्वरधाम में कमलनाथ का बड़ा बयान
मध्यप्रदेश में ठंड और पारे की चाल
मलांजखंड 5.4
रायसेन 7.0
उमरिया 7.4
मंडला 7.5
पचमढ़ी 7.8
नौगांव 8.1
छिंदवाड़ा 8.2
दतिया 8.5
गुना 8.5
रीवा 8.6
राजगढ़ 9.0
जबलपुर 9.0
सागर 9.0
बैतूल 9.2
खजुराहो 9.2
धार 9.3
उज्जैन 9.4
भोपाल 9.6
रतलाम 10
सतना 10.2
दमोह 10.5
सिवनी 12
नर्मदापुरम 12.1
ग्वालियर 12.4
इंदौर 12.4
सीधी 13.0
नरसिंहपुर 14.0
खंडवा 14.4
खरगौन 14.4












Click it and Unblock the Notifications