'भारत अपने संविधान के अनुसार चलता है', बागेश्वरधाम में कमलनाथ का बड़ा बयान

कमलनाथ से जब मीडिया में बागेश्वरधा के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री द्वारा हिन्दू राष्ट्र का अभियान चलाने और उनकी कितनी सहमति है का सवाल पूछा तो कमलनाथ ने कहा कि भारत अपने संविधान से चलेगा।

बागेश्वरधाम पहुंचे कमलनाथ, बोले: भारत संविधान से चलेगा

मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ छतरपुर जिले के गढ़ा स्थित बागेश्वरधाम पहुंचे और बालाजी सरकार के दरबार में हाजिरी लगाकर पूजा-पाठ किया। दर्शन करने के बाद वे पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से मुलाकात करने पहुंचे थे। यहां कुछ देर चर्चा के बाद वे वापस चले गए। कमलनाथ से जब मीडिया में बागेश्वरधाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री द्वारा हिन्दू राष्ट्र का अभियान चलाने और उनकी कितनी सहमति है का सवाल पूछा तो कमलनाथ ने कहा कि भारत अपने संविधान से चलेगा। देश में बाबा साहेब द्वारा बनाए गए संविधान के अनुसार ही देश चलता है।

Recommended Video

    'भारत अपने संविधान के अनुसार चलता है', बागेश्वरधाम में कमलनाथ का बड़ा बयान

    बागेश्वरधाम में आयोजित धार्मिक अनुष्ठान के पहले दिन पीसीसी चीफ कमलनाथ सोमवार सुबह हेलीकॉटर से बागेश्वधाम मंदिर पहुंचे। उन्होंने यहां बालाजी सरकार से आगामी चुनाव में काग्रेस की जीत के लिए प्रार्थना कर पूजा पाठ भी की है। मंदिर में दर्शन करने के बाद वे पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का आशीर्वाद लेने पहुंचे। यहां कुछ देर उन्होंने आयोजन को लेकर चर्चा भी की थी। कमलनाथ के ​साथ छतरपुर विधायक अलोक चतुर्वेदी भी मौजूद थे।

    मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ सोमवार सुबह 11 बजे छतरपुर स्थित बागेश्वर धाम मंदिर पर पहुंचे। कमलनाथ हेलीकॉप्टर से बागेश्वर धाम पहुंचे जहां उनके हेलीकॉप्टर को उतारने के लिए जिला प्रशासन ने हेलीपैड बनाया था। कमलनाथ ने बागेश्वर बालाजी मंदिर पहुंचकर मत्था टेका और आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की विजय की कामना की। इस दौरान उनके साथ कांग्रेस के कई दिग्गज नेता साथ में दिखे। मंदिर में दर्शन करने के बाद कमलनाथ पं. धीरेंद्र शास्त्री से मिलने भी पहुंचे थे। यहां उन्होंने आशीर्वाद लेकर व्यक्तिगत चर्चा भी की थी।

    हिन्दू राष्ट्र के सवाल पर बोले, भारत संविधान से चलता है
    बागेश्वरधाम से वापस लौटते समय जब स्थानीय मीडिया ने कमलनाथ से सवाल किया कि पं​. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री हिन्दू राष्ट्र बनाने की बात करते हैं, इस पर आपका क्या कहना है तो कमलनाथ बड़े ही सधे अंदाज में बोले कि भारत संविधान से चलता है। बाबा साहेब अंबेडकर ने देश के लिए एक संविधान दिया है, जिसके आधार पर देश चलता है। उन्होंने छिंदवाड़ा में 101 फीट ऊंचा मंदिर बनाने की बात कही। उन्होंने कहा कि मप्र में जो चुनौतियां हैं उनका हम मिलकर सामना करेंगे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+