Uma Bharti की दहशत, काफिला पहुंचने से पहले शराब दुकानों में ताले डालकर दुकानदार गायब

BJP की फायरब्रांड लीडर Uma Bharti के शराब आंदोलन की दहशत अब शराब ठेेकेदारों में घर कर रही है। बीते रोज शाम को इसका प्रत्यक्ष उदाहरण देखने में आया, जब उमाभारती सागर के बंडा से निकल रही थीं, उसके पहले ही इस रास्ते में पड़ने वाली शराब दुकान ठेकेदार अपनी दुकानों में ताले डालकर मौके से गायब हो गए। उमा काफी देर तक यहां रुकी रहीं और आगे निकल गईं, उसके बाद भी करीब घंटे भर तक दुकानों में ताले पड़े रहे।

उमा भारती की दहशत, काफिला निकलने से पहले शराब दुकानें बंद

बंडा में काफी देर रुकी थीं उमा भारती
मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती अल्प प्रवास पर सागर पहुंची, जहां शराब दुकानदारों में उनकी दहशत देखने को मिली। उमा भारती के आने की खबर सुनकर शराब कारोबारियों ने अपनी दुकानें बंद करवा दी। उमा भारती के काफिले के निकल जाने के बाद ही ये दुकानें खोली गई। इसके वीडियो भी सामने आये है।

uma bharti in banda

सागर से छतरपुर जा रही थीं, उमा भारती, बंडा में कुछ समय रुकी थीं

sharab dukan

उमा भारती छतरपुर जाते समय सागर जिले के बंडा और शाहगढ़ इलाके से गुजरीं थीं। यहां भाजपा कार्यकर्ता उनका स्वागत करने के लिए जगह-जगह खड़े हुए थे। जिसकी वजह से शराब दुकनदारों तक भी यह खबर पहुंच गई की शराबबंदी की मुहीम छेड़ने वाली पूर्व सीएम आ रही है। तो उन्होंने शराब दुकानों के शटर गिराकर ताले लगा दिए। सबसे पहले उमा भारती का काफिला बंडा के बरा चौराहे पर कुछ देर रुका, बरा चौराहे के पास बने पंचमुखी हनुमान मंदिर पहुंची और पूजा अर्चना कर भगवान का आशीर्वाद लिया। पूर्व मुख्यमंत्री की इसी तरह की दहशत शाहगढ़ ब्लॉक में भी देखने को मिली। यात्रा कार्यक्रम के दौरान जब शराब दुकान संचालकों ने अपनी.अपनी शराब दुकानें बंद कर ली, तो उमा भारती ने इस पर खुशी जताई। उमा भारती ने कहा कि आप लोगों ने साथ दिया तो दुकान बंद हुई है। ऐसे ही साथ देते रहो तो हमेशा के लिए दुकाने बंद हो जाएं।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+