उज्जैन एसटीएफ ने बरामद किया 3 करोड़ का उल्लू और सवा 2 करोड़ का सांप, जानिए पूरा मामला
उज्जैन। मध्य प्रदेश एसटीएफ ने वन्यजीवों की तस्करी करने वाले गिरोह के खिलाफ कार्रवाई की है। गिरोह के एक दर्जन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनमें चार महिलाएं भी शामिल हैं। मध्य प्रदेश एसटीएफ की ओर से उज्जैन में की गई कार्रवाई के दौरान गिरोह के सदस्यों के पास से एक सुनहरा उल्लू और एक दो मुंहा सांप बरामद किया गया है जिनकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में करोड़ों रुपये की कीमत है।

मीडिया से बातचीत में उज्जैन एसटीएफ एसपी नितेश गर्ग ने बताया कि एसटीएफ को उज्जैन के नानाखेड़ा इलाके में वन्यजीवों की तस्करी की सूचना मिली थी। इस पर टीम ने अपना जाल बिछाया और कार्रवाई को अंजाम दिया। इंदौर और इसके आस-पास के रहने वाले दस लोगों को पकड़कर दो कार को भी जब्त किया है।
एसपी के मुताबिक दो कार सवार इन लोगों के कब्जे से एक सुनहरा उल्लू और दो मुंहा सांप बरामद किया गया है। दोनों ही जीव बेहद दुर्लभ हैं। सुनहरे उल्लू को स्मगलर तांत्रिक क्रियाओं के लिए बेचते हैं जिसकी कीमत करीब 3 करोड़ रुपये है। वहीं, 2.25 करोड़ की कीमत वाले दो मुंह वाले सांप का इस्तेमाल दवाई बनाने के लिए किया जाता है।












Click it and Unblock the Notifications