सरपंच को झंडारोहण से पहले दबंगों ने दी गोली मारने की धमकी, जानिए फिर तिरंगा फहराया तो क्या हुआ?

छतरपुर। बुंदेलखंड में दबंगों की दबंगई थमने का नाम नहीं ले रही। आज़ादी के सात दशक गुजर जाने के बाद भी हालात जस के तस हैं।

ujara village celebrate independence day in police protection

ताजा मामला मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले के गढ़ीमलहरा थाना क्षेत्र के ऊजरा गांव का है, जहां दलित और दिव्यांग सरपंच धरमवीर अहिरवार की 15 अगस्त 2019 से एक दिन पूर्व पिटाई कर स्वतंत्रता दिवस की सुबह ग्राम पंचायत कार्यालय पर झंडा फहराने पर नितिन ठाकुर और पवन ठाकुर ने गोली मार कर जान से खत्म करने की धमकी दी थी

वारदात और धमकी से घबराए घायल सरपंच ने ग्रामीणों के साथ SP आफिस और कलेक्ट्रेट पहुंचकर झंडा फहराने के लिये पुलिस सुरक्षा की मांग की थी और कहा था कि अगर सुरक्षा मिली तो ही झंडा फहराया जायेगा। मामले का असर ये हुआ कि सुबह से ही सरपंच को पुलिस सुरक्षा मिली। उसे घर से पुलिस की गाड़ी में पंचायत भवन लाया गया। पुलिस सुरक्षा और बंदूकों के सए में तिरंगा फहराया गया। इस दौरान तहसीलदार एके जैन, एसआई रवि उपाध्याय सहित पुलिस के आला अधिकारी मौजूद रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+