अब अपराधियों की खैर नहीं, आदिवासी भाइयों को बंधक बनाकर पीटने वाला चढ़ा पुलिस के हत्थे, जानिए पूरा मामला

MP News: मध्य प्रदेश में अब अपराधियों की खैर नहीं है, हाल ही में इंदौर में दो आदिवासी भाईयों को बुरी तरह से पिटने का वीडियो वायरल हुआ था, जिसके बाद पुलिस हरकत में आई और एक्शन लेते हुए उसने घटना के मुख्य आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

आपको बता दें कि इंदौर में गाड़ी फिसलने के बाद हुए विवाद में मजदूरी करने वाले दो भाइयों को बुरी तरह से कमरे में बंद करके पीटने और बंधक बनाने का वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें एक पीड़ित नाबालिग बताया जा रहा है।

MP News

जानकारी के मुताबिक घटना शुक्रवार (7 जुलाई) राऊ थाना क्षेत्र के ट्रेजर फेंटेसी की है, जहां धार जिले के मांडल क्षेत्र के रहने वाले दो भाई, जो कि इंदौर में ट्रेजर फैंटाइजी में मजदूरी करते हैं, उनकी बाइक ट्रेजर फैंटाइजी के पास गिर गई, जिसके बाद दोनों भाइयों का बिजलपुर के रहने वाले सुमित चौधरी और अन्य लोगों के साथ कहासुनी हो गई।

ऐसे में आरोपी सुमित चौधरी, जयपाल सिंह बघेल और प्रेमसिंह परमार ने दोनों भाइयों को बंधक बना लिया और पास ही मौजूद गार्ड रूम में ले गए, जहां उनकी बेरहमी से पिटाई की। इतना ही नहीं पिटाई से मन नहीं भरा तो उनका करीब 8 घंटे तक बंधक बनाए रखा।

इस मामले में DCP इंदौर आदित्य मिश्रा ने कहा कि 7 जुलाई को वादी अपने भाई के साथ ट्रेजर फैंटेसी इलाके से गुजर रहा था, वहां उनकी बाइक फिसल गई और वहां के गार्डों के साथ उनकी बहस हो गई। गार्डों ने लड़कों का अपहरण किया और उन्हें गार्ड हाउस ले जाकर पीटा।

उन्होंने कहा कि FIR दर्ज कर मुख्य आरोपी सुमित चौधरी को हिरासत में लिया गया है और 2 अन्य आरोपियों जितेंद्र बघेल और प्रेम शंकर को भी राउंड अप किया गया है। अन्य आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी होगी। अपहरण, शारीरिक और मौखिक हमले की धाराओं और किशोर न्याय अधिनियम व SC-ST अधिनियम के तहत FIR दर्ज की गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+