शादी से पहले धोखा दे गईं दो दुल्हन, फर्जी मां, मामा व दो दलाल गिरफ्तार
कटनी, 20 दिसम्बर। मध्य प्रदेश में शादी का झांसा देकर ठगी करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए सदस्यों में दुल्हन की फर्जी मां, फर्जी मामा सहित दो दलाल शामिल हैं, जबकि दुल्हन फरार बताई जा रही है। ठगी करने वाले एक गिरोह ने दूल्हे के परिवारों से 2 लाख 26 हजार रुपए एडवांस में ले लिए थे और बारात आने के एक दिन पहले फरार हो गए थे। पुलिस फरार दुल्हन की तलाश में जुटी हुई है।

पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार जैन ने बताया कि कैमोर थाना अंतर्गत बड़ारी गांव निवासी 76 वर्षीय वृद्ध जगदम्बा प्रसाद दीक्षित ने शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि उनके दो बेटे बसंत लाल दीक्षित और राजेश दीक्षित अविवाहित हैं। जिनकी शादी के सिलसिले में करीब दो महीने पहले सतना निवासी अरुण कुमार तिवारी और मनसुख रैकवार घर आकर मिले थे।
दोनों ने बताया था कि कि सतना जिले के सिंधी कैंप में रहने वाली बबीता तिवारी की दो बच्चियां शादी के योग्य हैं। बच्चियों के पिता के नहीं होने के कारण उनकी आर्थिक स्थिती खराब है। दोनो नें वृद्ध जगदम्बा प्रसाद दीक्षित को 23 अक्टूबर 2021 को सतना बुलवाकर एक दो मंजिला मकान में रहने वाली बबीता तिवारी से मिलाया और दोनो लड़कियों को शादी के लिये दिखाया।
जगदम्बा प्रसाद दीक्षित ने दोनों लड़कियों साधना तिवारी और शिवानी तिवार को पसंद करते हुए उसी दिन ओली भरकर शगुन किया। वृद्ध जगदंबा प्रसाद दीक्षित के साथ गई उनकी नातिन कुमारी शिवानी दीक्षित ने अपने मोबाइल से दोनों बच्चियों के साथ फोटो खिंचवाई और शादी की तारीख तय करने के लिए अपने गांव बड़ारी बुलाया। जहां बबीता तिवारी दोनों बच्चियों की मां उसके साथ केशव प्रसाद मामा और दीपक भाई बनकर पहुंचे।
29 नवंबर 2021 को शादी की तारीख तय की गई। आर्थिक स्थित खराब होने का हवाला देकर बबीता तिवारी, मामा केशव और भाई बने दीपक ने शादी के आयोजन में सहयोग के नाम पर कैमोर आकर 11 नवंबर को 60 हजार रुपए नगद लिए और इसके बाद 50 हजार रुपए बबीता तिवारी के सतना जिले के बैंक आफ बड़ोदा बैंक के खाते में जमा करा लिए।
सहयोग के नाम रुपए देने के बावजूद दीक्षित परिवार शादी की तैयारियों में जुटा रहा। शादी के कार्ड छपवाकर सभी रिश्तेदारी और समाज में बांटे दिए गए। टेंट, मेरिज गार्डन, केटरिंग, घोड़ी और बैंड बाजा की एडवांस बुकिंग कर लगभग एक लाख रुपए दे दिए।












Click it and Unblock the Notifications