रायसेन ट्रिपल मर्डर : इकलौटे बेटे ने मां-बाप, पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, घर में बचे सिर्फ 2 मासूम बेटे, VIDEO

Raisen News in Hindi, रायसेन। कलयुगी बेटे ने मामूली बात पर अपने माता पिता और पत्नी और बेटे पर जानलेवा हमला कर तीन की हत्या कर दी। इस हमले में आरोपी का मासूम बेटा कुल्हाड़ी के वार से गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे इलाज के लिए भोपाल रैफर किया गया है। घटना के दूसरे दिन शुक्रवार को भी फरार आरोपी का कोई सुराग नहीं लगा।

ट्रिपल मर्डर से सहम गया पूरा घाट सेमरी गांव

ट्रिपल मर्डर से सहम गया पूरा घाट सेमरी गांव

पुलिस के अनुसार मध्य प्रदेश के रायसेन जिले के बरेली थाना इलाके के गांव घाट सेमरी में ट्रिपल मर्डर ( Raisen Murder ) हुआ है। आरोपी युवक जितेंद्र ठाकुर ने अपनी ही माता शारदा बाई, पिता जालम सिंह ठाकुर, पत्नी सुनीता ठाकुर, बेटा सिद्धांत पर प्राणघातक हमला कर दिया, जिसमें माता-पिता व पत्नी की मौत हो गई और छोटा बेटा सिद्धांत गंभीर रूप से घायल हो गया। बेटे का भोपाल में उपचार चल रहा है।

नशे में चूर रहता था आरोपी

नशे में चूर रहता था आरोपी

ग्रामीणों और प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आरोपी जितेन्द्र गांजे के नशे का आदी था और नशे की हालत में पत्नी से विवाद हुआ, जिसके चलते उसने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया और बीच-बचाव करने आए माता-पिता और बेटे पर भी कुल्हाड़ी से वार किए। देशी कट्टे से फायर भी किए। बेटे के हमले में माता-पिता और पत्नी की मौत हो गई और बेटा गंभीर रूप से घायल है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी जितेन्द्र वहां से भाग गया।

बड़ा बेटा ननिहाल गया हुआ था

बड़ा बेटा ननिहाल गया हुआ था

बता दें कि आरोपी जितेंद्र के दो बेटे हैं। बड़ा बेटा सूर्यांश अपने मामा के यहां गया था, जिससे वह घटना का शिकार होने से बच गया। आरोपी जितेंद्र अपने माता-पिता का इकलौता बेटा हैं। वह गांव में ही खेती करता है। रायसेन एसपी मोनिका शुक्ला ने भी घटनास्थल का मुआयना किया। आरोपी के खिलाफ 302 का मुकदमा दर्ज कर 5000 का नाम घोषित किया गया है।

पुलिस ने 5 हजार रुपए का इनाम रखा

पुलिस ने 5 हजार रुपए का इनाम रखा

रायसेन एसपी मोनिका शुक्ला ने बताया कि आरोपी का रात में अपनी पत्नी से किसी बात पर विवाद हुआ था, जिसको लेकर ट्रिपल मर्डर की वारदात को अंजाम दिया है। वहीं पड़ोसी परिजन ने बताया कि परिवार में रात को क्या बात हुई, इसका तो पता नहीं। रात को सब खाना खाकर सो गए थे तब अचानक बचाओ बचाओ की आवाज आई। हम सब उठ कर भागे। तब तक वह वारदात केा अंजाम दे चुका था। आरोपी 8 दिन पहले 50 हजार रुपये लेकर गायब हो गए था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+