MP: उमा भारती की राह चलीं व‍िधायक रामबाई, शराब ठेकेदार को धमकी, दुकान हटाओ नहीं तो आग लगा दूंगी

सागर, 29 जून। भाजपा की फायर ब्रांड लीडर उमा भारती की राह पर अब मप्र से एक और महि‍ला व‍िधायक चल पडी हैं। दमोह जिले के पथर‍िया से बसपा की दबंग व‍िधायक रामबाई भी शराब दुकान को लेकर आक्रोश‍ित हैं। उन्‍होंने फोन लगाकर ठेकेदार को खुली धमकी दे डाली क‍ि अगर 10 द‍िन में दुकान नहीं हटाई तो मैं शराब दुकान में आग लगा दूंगी। उन्‍होंने बाकायदा फोन का स्‍पीकर खोलकर ठेकेदार को धमकाया और ग्रामीणों को पूरी बात सुनाई।

पथर‍िया व‍िधायक रामबाई

मप्र के दमोह ज‍िले के पथर‍िया से रामबाई व‍िधायक हैं, वे ठेट देहाती भाषा और तेजतर्रार स्‍वभाव और दबंगई के कारण जब-तब चर्चा में बनी रहती हैं। बीते रोज रामबाई ने चुनाव प्रचार के दौरान एक शराब दुकान में आग लगाने की चेतावनी दी है। उन्होंने फोन पर ठेकेदार को दुकान हटाने के निर्देश भी दिए हैं।

चुनाव प्रचार के दौरान वार्ड में ग्रामीणों ने की थी श‍िकायत
पथर‍िया विधायक रामबाई ने अपनी बहुजन समाज पार्टी से निकाय चुनाव में पार्टी उम्मीदवार खड़े किए हैं। जब वह 1 वार्ड में चुनाव प्रचार करने पहुंची तो वहां के लोगों ने बताया कि यहां पर 2 मंदिर हैं, एक स्कूल है, एक कॉलेज और हॉस्टल है। पास में ही एक हैंडपंप है जहां से लोग पानी भरते हैं, लेकिन शराब दुकान होने के कारण महिलाएं घर से नहीं निकल पाती हैं। इसलिए इस शराब दुकान का हटना जरूरी है।

रामबाई बोली 10 द‍िन में दुकान हटा लो, नहीं हटी तो आग लगा दूंगी
ग्रामीणों की शिकायत के बाद विधायक रामबाई ने शराब ठेकेदार को फोन लगाया और कहा कि वह अपनी शराब दुकान 10 दिन के भीतर हटा लें। जब ठेकेदार ने 5 दिन की और मोहलत मांगी तब उन्होंने स्पष्ट इंकार कर दिया। साथ ही कहा कि यदि वह 10 दिन में शराब दुकान नहीं हटाते हैं तो दुकान में आग लगा दूंगी रामबाई ने यह भी चेतावनी दी कि वह महिलाओं को लेकर शराब दुकान में आग लगाने जाएंगी और उनके खिलाफ कोई एफआईआर भी दर्ज नहीं होगी। जो करना हो कर लेना।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+