ओंकारेश्वर में श्रद्धालु की कार से चोरी: सवा लाख नकदी और 4 तोला सोना गायब, पुलिस ने शुरू की जांच

तीर्थनगरी ओंकारेश्वर में रविवार को एक श्रद्धालु के साथ अब तक की सबसे बड़ी चोरी की घटना सामने आई है। राजस्थान के उदयपुर निवासी अरविंद सिंह चुंडावत की क्रेटा कार से सवा लाख रुपए नकद और 4 तोला सोना चोरी हो गया है।

घटना तब घटी जब अरविंद सिंह ने अपनी कार को प्रसादालय के पास डैम रोड पर पार्क किया और ज्योतिर्लिंग दर्शन के लिए गए थे। इसी दौरान बदमाश ने कार का शीशा तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया।

Theft from devotee s car in Omkareshwar 1 25 lakh cash and 4 tola gold missing

अरविंद सिंह ने मांधाता पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि वे सुबह 7 बजे ओंकारेश्वर पहुंचे और दर्शन की जल्दी में कार को मेन रोड पर खड़ी कर दी थी। कार में परिवार की महिलाएं भी थीं, जिन्होंने अपना पर्स और ज्वेलरी सीट पर छोड़ दी थी। बदमाश ने ड्राइवर साइड के कांच को तोड़कर पर्स और ज्वेलरी को चुरा लिया।

चोरी हुए सामान में एक पीला रंग का लेडीस पर्स शामिल था, जिसमें दो सोने की अंगूठियां, दो सोने के कान के झूमके और चार तोला सोना था। सोने की ज्वेलरी की कुल कीमत लगभग 3 लाख रुपए थी। इसके अलावा, एक लाख 5 हजार रुपए नकद, एक मोबाइल फोन, लेडीस पर्स, दो डेबिट कार्ड, तीन आधार कार्ड, एक पैन कार्ड और एक वोटर आईडी भी चोरी हो गए।

मांधाता पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं, खासकर तब जब ओंकारेश्वर में पुलिस फोर्स तैनात है। इसके बावजूद मेन रोड पर कार का शीशा तोड़कर चोरी की घटना हो गई, जिससे श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+