Guna news: छात्रा के साथ गैंगरेप करने वाले आरोपियों के घरों पर चला बुलडोजर

गुना में स्कूली छात्रा से गैंगरेप, 7 आरोपियों पर मामला दर्ज, आरोपियों के घरों पर चला बुलडोजर, पीड़िता को न्याय दिलाने हो रहे हैं प्रदर्शन

Guna में एक छात्रा के साथ गैंगरेप की घटना सामने आने के बाद रविवार को गैंगरेप के आरोपियों के घरों पर बुलडोजर चलाने की कार्रवाई की गई। शुक्रवार को एक स्कूली छात्रा के साथ गैंगरेप की घटना सामने आई थी। 7 लोगों पर एफआईआर दर्ज की गई थी। इस मामले में प्रदर्शन भी किए जा रहे थे। रविवार को आरोपियों के घरों पर बुलडोजर चलाया गया।

guna

शुक्रवार को स्कूल के लिए घर से निकली थी छात्रा
गुना के चाचौड़ा में रहने वाली 15 साल की एक छात्रा शुक्रवार को अपने घर से स्कूल के लिए निकली थी लेकिन फिर वापस घर नहीं पहुंची। परिजनों ने छात्रा को तलाश किया। छात्रा नहीं मिली तो पुलिस में भी सूचना दी गई। बाद में छात्रा एक घर के कमरे में बंद मिली। छात्रा ने बताया कि उसके साथ गैंगरेप किया गया है। छात्रा को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया।

7 आरोपियों के खिलाफ किया गया मामला दर्ज
गैंगरेप की घटना सामने आने के बाद पुलिस ने बच्ची के बयान लिए और पांच नामजद समेत सात आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली। इनमें से पुलिस पांच आरोपियों की गिरफ्तारी भी कर चुकी है जबकि दो आरोपी अभी फरार हैं।

आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने को लेकर किया गया प्रदर्शन
वारदात की जानकारी मिलने पर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग करते हुए धरना प्रदर्शन शुरू हो गया। इस धरना प्रदर्शन में चाचौड़ा विधायक लक्ष्मण सिंह भी शामिल हुए। धरना प्रदर्शन में पूर्व विधायक ममता मीणा भी शामिल हुईं। इतना ही नहीं ममता मीणा के साथ उनके पति रघुवीर सिंह भी मौजूद थे। सभी ने एक सुर में आरोपियों खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की।

3 घरों पर चला बुलडोजर
पीड़ित छात्रा के पक्ष में लगातार प्रदर्शन हो रहे हैं। रविवार को भी चाचौड़ा बीनागंज का बाजार बंद रखा गया। महिलाएं और बच्चे पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए सड़कों पर उतर आए। दबाव बढ़ने पर प्रशासन ने आरोपियों के तीन घरों को चिन्हित किया और रविवार को इन तीन घरों पर बुलडोजर चलाने की कार्रवाई की गई। इस दौरान मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल भी तैनात रहा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+