इश्कबाज कांस्टेबल : दुल्हन को एनवक्त पर दिया धोखा, सात फेरों से पहले प्रेमिका के साथ भागा
बैतूल, 25 मई। मध्य प्रदेश पुलिस का एक कांस्टेबल अपनी दुल्हन को छोड़कर प्रेमिका के साथ भाग गया। दुल्हन और उसके परिजन दूल्हे का इंतजार करते रहे, मगर एनवक्त पर धोखा दे गया। मामला मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा का है। दुल्हन ने पुलिस थाने में कांस्टेबल दूल्हे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

बता दें कि दूल्हा भैंसदेही में पदस्थ कांन्स्टेबल सोनू चलतिया छिंदवाड़ा के रावणवाड़ा थाना इलाके के छिंदा गांव का रहने वाला है। उसकी शादी छिंदवाड़ा के ही काराबोह में रहने वाली युवती के साथ तय हुई थी। कांस्टेबल सोनू की शादी 22 मई को होनी थी। लड़कीवालों के यहां घरातियों का खाना शुरू हो चुका था। दुल्हन सज-धजकर कमरे में बैठी थी। सभी बारात आने का इंतजार कर रहे थे, लेकिन देर रात तक बारात दरवाजे पर नहीं आई।
देहात थाना प्रभारी महेंद्र भगत ने बताया कि कॉन्स्टेबल सोनू का बैतूल में ही किसी लड़की के साथ अफेयर था। दोनों 1 साल से रिलेशन में थे। 22 मई को उसकी प्रेमिका को कांस्टेबल की शादी का पता लग गया। इस पर उसने थाने में इसकी शिकायत की तो कांस्टेबल शादी का प्लान बदलकर गर्लफ्रेंड के साथ भाग गया।
इधर, 22 मई को दुल्हन के पिता ने कांस्टेबल दूल्हे के घर फोर करके बारात नहीं आने की वजह पूछी तो जवाब मिला कि हम बारात लेकर नहीं आ सकते। दुल्हन दूसरे दिन परिजन के साथ देहात थाने पहुंची और लड़केवालों के खिलाफ शिकायत की। जिस दुल्हन को कॉन्स्टेबल ने धोखा दिया। उसकी शादी उसके मामा-मामी करा रहे थे। लाखों रुपए खर्च कर अपनी भांजी को विदा करने की तैयारी कर रहे थे।












Click it and Unblock the Notifications