Raisen News: बारिश से नहीं बल्कि इस वजह से टूटे किसानों के अरमान...सैकड़ों एकड़ खेत जलमग्न
Raisen News: मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में देर रात तालाब टूटने से किसानों में हाहाकार मच गया है। सिलवानी जनपद की ग्राम पंचायत आमापानी खुर्द के ग्राम मेहका में बना तालाब भारी बारिश के कारण पानी का भराव नहीं सह पाया और तालाब की पार फटने से तालाब का पानी खेतों में खड़ी फसल को बहा ले गया जिससे किसानों की फसलें बर्बाद हो गई। इस तालाब में हाल ही में ग्राम पंचायत द्वारा मरम्मत कराया गया था,लेकिन अब ग्रामीण कह रहे है कि ये कैसी मरम्मत।
सिलवानी के मेहका का तालाब की पार टूटने से नीचे बने खेतों की फसलें पूरी तरह से बर्बाद हो गई हैं। कई किसानों ने बताया कि उनकी सिंचाई की मोटरें भी बाढ़ में बह गईं। एक किसान का कुआं, जो तालाब के नीचे ही बना था, वह भी धंस गया।इस स्थिति में किसानों को भारी आर्थिक नुकसान में डाल दिया है, और वे अपनी फसलों और संपत्तियों को लेकर बेहद चिंतित हैं।

ग्रामीणों ने तालाब मरम्मत में सही से पिचिंग नही होने का आरोप लगाया है और भ्रष्टाचार होने की बात कह रहे है। जब इस मामले में सरपंच से बात की गई, तो उन्होंने बताया कि तालाब की मरम्मत श्रमदान से की गई थी। उन्होंने कहा कि अत्यधिक वर्षा के कारण तालाब फट गया।
हालांकि, ग्रामीणों का मानना है कि सही मरम्मत और निर्माण कार्य होता तो आज ये नौबत नहीं आती।ग्रामवासियों और किसानों ने प्रशासन से गुहार लगाई है कि इस मामले की जांच की जाए और उन्हें उनके नुकसान की भरपाई की जाए और भविष्य में ऐसी समस्याओं से बचने के लिए स्थायी समाधान निकाला जाए।












Click it and Unblock the Notifications