MP News: सुकन्या समृद्धि योजना में खुलवाएं बच्चियों का खाता, सरकार देगी बड़ी सौगात
मध्यप्रदेश में सुकन्या समृद्धि योजना के तहत पूरे जिले में जन्म से 10 वर्ष तक की बालिकाओं का खाता खुलवाना है। इस संबंध में कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आंगनवाड़ी सुपरवाईजर एवं शिक्षा विभाग के हेड मास्टरों की बैठक लेकर बालिकाओं को योजना का लाभ दिलाने के निर्देश दिए।
उन्होंने बताया कि, योजना का उद्देश्य माता-पिता को अपनी बेटी की भविष्य की शिक्षा और विवाह के लिए एक कोष बनाने के लिए प्रोत्साहित करना है।

बैठक में कलेक्टर गुप्ता ने कहा कि, सुकन्या समृद्धि योजना बेटियों के भविष्य के लिए कारगार योजना है। उन्होंने बताया कि इस योजना में प्रतिवर्ष 250 रुपये से शुरू और अधिकतम 1,50,000 रुपये की धनराशि के साथ किसी भी बैंक या पोस्ट ऑफिस में खाता खोला जा सकता है। यह बालिकाओं के लिए सरकार द्वारा समर्थित बचत योजना है, जिससे उनको भविष्य में फायदा होगा।
उन्होंने बताया कि, विशेष रूप से शिक्षा और विवाह के लिए, कर लाभ और 21 साल की अवधि के लिए होता है। यह खाता कन्या के जन्म से लेकर 10 वर्ष तक खोला जा सकता है। इस योजना का लाभ प्रत्येक परिवार में 2 कन्याओं के लिये उठा सकते है।
बैठक में कलेक्टर गुप्ता ने बताया कि, 50 प्रतिशत की धनराशि 18 वर्ष पूर्ण होने पर निकाली जा सकती है। खाता खोलने की तिथि से 21 वर्ष बाद या बालिका के 18 वर्ष की आयु प्राप्त करने के बाद विवाह होने पर पूर्ण रूप से परिपक्व होता है। इस योजना का लाभ 8.20 प्रतिशत वार्षिक ब्याज दर के साथ प्रत्येक परिवार ले सकते है। उन्होंने बताया कि योजना का लाभ प्रदान करने हेतु जिले के प्रत्येक विकासखंड के प्रत्येक ग्राम पंचायत में प्रतिदिन 31 जुलाई, 2025 तक शिविर आयोजित किए जायेगें। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि आप अपनी बालिका के नाम के साथ संयुक्त खाता खुलवा कर इस योजना का लाभ ले सकते है और बालिका के भविष्य को सुरक्षित कर सकते है।उन्होंने बताया कि, आवेदन करते समय बालिका का आधार कार्ड, उसके पिता का आधार कार्ड एवं पेन कार्ड या फॉर्म 60 जमा कराना होगा।
कलेक्टर गुप्ता ने सभी सुपरवाईजर एवं हेड मास्टर को निर्देश दिए कि सभी जन्म से 10 वर्ष की बालिकाओं का खाता खुलवाने के लिए आवश्यक जानकारी भरकर पोस्ट ऑफिस में जमा करायें और इस योजना का लाभ दिलायें। उन्होंने कहा कि लक्ष्य रखे कि अप्रैल माह में सभी के खाते खोल लिए जाये तथा आने वाले 2 सप्ताह में कार्य में प्रगति लाना सुनिश्चित करें। उन्होंने सभी से कहा कि यदि किसी को फार्म भरने में कोई परेशानी आए तो इसके लिए जिला स्तर पर इसकी सूचना दें, जिससे आपकी समस्या को हल करने का प्रयास किया जा सके। कलेक्टर गुप्ता ने पोस्ट ऑफिस के अधिकारी को मिशन मोड में कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने सुकन्या समृद्धि योजना के लिए अभिभावकों को प्रेरित करने के भी निर्देश दिए, ताकि बालिकाओं को आने वाले समय में इसका लाभ मिल सके।
बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. नागार्जुन बी. गौड़ा, जिला शिक्षा अधिकारी पी.एस. सोलंकी, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विक्रांत दामले सहित जिले की आंगनवाड़ी सुपरवाइजर एवं स्कूल शिक्षा विभाग के हेड मास्टर मौजूद थे।
यह भी पढ़ें-इंदौर में आसमानी आफत का अलर्ट जारी, लू की लपेट चलेगी करारी












Click it and Unblock the Notifications