Sagar News: लाखा बंजारे से ऊंचा कद होगा अटल बिहारी बाजपेयी का, अटल पार्क में प्रदेश की सबसे ऊंची प्रतिमा
सागर, 27 जुलाई। भाजपा के पितृ पुरुष और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी की प्रदेश की सबसे ऊंची प्रतिमा सागर में स्थापित हो रही है। सागर में लाखा बंजारा और अटल बिहारी बाजपेयी की प्रतिमा ग्वालियर में तैयार हो रही हैं। लाखा बंजारा की झील के अंदर तो अटल की प्रतिमा झील के किनारे अटल पार्क में स्थापित होगी। सबसे खास बात है लाखा बंजारा से ऊंचा अटल का कद होगा।

प्रदेश की सबसे ऊंची 'अटल' प्रतिमा
केंद्र सरकार की अमृत योजना के तहत सागर में तैयार हुए पार्क को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी के नाम पर समर्पित किया गया है। इसमें उनकी मेटल की प्रतिमा स्थापित की जा रही है। करीब 30 फीट ऊंची प्रतिमा ग्वालियर में तैयार हो रही है। आगामी 16 अगस्त को उनकी पुण्यतिथि तक प्रतिमा को पार्क में झील किनारे स्थापित करने की योजना है। उल्लेखनीय है कि प्रदेश में उनकी यह सबसे ऊंची प्रतिमा होगी।

झील और पार्क को नई पहचान मिलेगी
सागर की ऐतिहासिक लाखा बंजारा झील को आकार देने वाले लख्खी शाह की 21 फीट ऊंची मेटल की प्रतिमा और अटल पार्क में अटल बिहारी बाजपेयी की 30 फीट ऊंची प्रतिमा स्थापित होगी। स्मार्ट सिटी और नगर निगम का प्रयास है कि इन दोनों स्थानों को नई पहचान मिलेगी।
66 लाख में अटल, 44 लाख में बंजारा प्रतिमा
ग्वालियर में आर्किटेक्चर ब्रोंज से तैयार हो रही स्व. अटल बिहारी बाजपेयी और लाखा बंजारा की प्रतिमा अलग-अलग ऊंचाई की हैं। लाखा बंजारा की 21 फीट ऊंची प्रतिमा करीब 44 लाख रुपए की लागत तो अटलजी की प्रतिमा तीस फीट की प्रतिमा करीब 66 लाख की लागत से बनाई जा रही है। आगामी महीने में दोनों प्रतिमाएं सागर पहुंच जाएंगी।
-
'इंटीमेट सीन के दौरान उसने पार की थीं सारी हदें', Monalisa का बड़ा बयान, सेट पर मचा था ऐसा हड़कंप -
Rakesh Bedi Caste: धुरंधर में पाकिस्तान को उल्लू बनाने वाले 'Jameel' किस जाति से? ठगी का शिकार हुई पत्नी कौन? -
RBSE Topper: रिजल्ट से 10 दिन पहले थम गईं निकिता की सांसें, 12वीं की मार्कशीट में चमकता रह गया 93.88% -
Leander Paes: तीन अभिनेत्रियों संग रहा लिवइन रिलेशन, बिना शादी के बने पिता, घरेलू हिंसा का लगा था आरोप -
Vaibhav Suryavanshi के पास सात समंदर पार से आया ऑफर! टैलेंट पर फिदा हुआ ये देश, कहा- हमारे लिए खेलो -
LPG Price Today: कुकिंग गैस की दरें ऊंचे स्तर पर, आपके शहर में आज कहां पहुंचा रेट? -
Election Report Card: 5 चुनावी राज्यों में बीजेपी का हिसाब-किताब: कहां बन रही सरकार, कहां बिगड़ रहे समीकरण? -
क्रिकेट जगत में शोक की लहर, IPL 2026 के दौरान होटल के कमरे में मिला शव! BCCI की ड्यूटी ने छीन ली जिंदगी? -
Kal Ka Match Kon Jeeta 30 March: कल का मैच कौन जीता- राजस्थान रॉयल्स vs चेन्नई सुपर किंग्स -
Iran Vs America: अकेला पड़ा अमेरिका? 10 सबसे बड़े सहयोगी ने ट्रंप को दिखाया ठेंगा, कहा- जंग में साथ नहीं देंगे -
तलाक के 6 साल बाद कैसे प्रेग्नेंट हो गईं Poonam Pandey? सरेआम दिखा दीं फोटोज, लोग बोले- कौन है बच्चे का पिता? -
कराची में Sonu Nigam की होने वाली थी मौत? लाइव शो के दौरान हुआ था भयावह हादसा, अब वीडियो में दिखा सच












Click it and Unblock the Notifications