मिमिक्री विवाद पर सोनिया गांधी और राहुल गांधी पूरे देश से मांगे माफी, मप्र भाजपा अध्यक्ष ने की मांग
Mimicry Controversy: संसद की सुरक्षा को लेकर 141 सांसदों का निलंबन किया जा चुका है। जिसके बाद उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी ने मिमिक्री यानी नकल उतारी। इस मुद्दे को लेकर भाजपा आग-बबूला हो चुकी है। बुधवार को मिमिक्री विवाद पर भाजपा मध्य प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए राहुल गांधी और सोनिया गांधी से इसके लिए पूरे देश से माफी मांगने की मांग की है।

बता दें टीएमसी सांसद के साथ इस मामले को लेकर कांग्रेस पर भाजपा जमकर हमले कर रही है। ऐसा इसलिए क्योंकि टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी संसद में उपराष्ट्रपति की मिमिक्री कर रहे थे, तब उस समय कांग्रेस सांसद राहुल गांधी मौके पर थे और खिलखिला कर हंस रहे थे। इस बीच अब कांग्रेस पार्टी ने संसद के अंदर से पीएम मोदी का एक पुराना वीडियो शेयर किया है।
राहुल गांधी के इस व्यवहार पर मध्य प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा
उन्होंने करोड़ों जनता की भावनाओं का अपमान किया है देश चाहता है कि सोनिया गांधी और राहुल गांधी माफी मांगे क्योंकि उन्होंने हमारे सर्वोच्च संवैधानिक पद का अपमान किया है। कांग्रेस और INDIA गठबंधन लगातार भारत को अपमान करने का काम कर रही है क्योंकि इनके मन में भारत नहीं बल्कि इटली है इसलिए भारत के मान-सम्मान से इन्हें कोई लेना देना नहीं है।आज देश अपमानित हुआ है इन्हें देश से माफी मांगना चाहिए।
इससे पहले मध्यप्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने नेताओं के साथ मिलकर विरोध स्वरूप कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला जलाया।तृणमूल कांग्रेस के सांसद कल्याण बनर्जी द्वारा संसद भवन में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ जी की नकल कर उन्हें अपमानित करने तथा राहुल गांधी द्वारा इस ओछी हरकत का वीडियो बनाने पर भोपाल के रोशनपुरा चौराहा पर सांसद कल्याण बनर्जी व राहुल गांधी का पुतला फूंका। इस दौरान भाजपा राष्ट्रीय महासचिव और विधायक कैलाश विजयवर्गीय, भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधिगण एवं कार्यकर्ता साथ रहे।












Click it and Unblock the Notifications